By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Pakistani Refugees : उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Pakistani Refugees : उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक
उत्तर प्रदेश

Pakistani Refugees : उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-08-12 12:36 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-08-12
Share
eterer er
SHARE

Pakistani Refugees : 1947 में विभाजन के समय आए थे 20 हजार से ज्यादा शरणार्थी परिवार

उत्तर प्रदेश में 1947 के भारत-पाक विभाजन के समय पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को अब जमीन पर मालिकाना हक मिल सकता है। लंबे समय से इस अधिकार से वंचित इन शरणार्थियों के लिए यह एक बड़ा राहत भरा कदम होगा। इस दिशा में मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि उत्तराखंड की तर्ज पर यूपी के शरणार्थियों को भी संक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिए जाएं, ताकि वे अपनी जमीन पर कानूनी रूप से मालिक बन सकें। इस फैसले से लखीमपुर खीरी, रामपुर, बिजनौर और पीलीभीत में बसे करीब 20,000 शरणार्थी परिवार लाभान्वित होंगे।

Pakistani Refugees :  जाने क्या हैं पूरी खबर ?

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन शरणार्थियों को जीविकोपार्जन के लिए लगभग 50 हजार एकड़ भूमि दी गई थी, लेकिन उन्हें पूर्ण स्वामित्व नहीं मिला। संक्रमणीय भूमिधर अधिकार न होने की वजह से ये परिवार न तो जमीन बेच सकते हैं और न ही किसी बैंक से मकान या व्यवसायिक ऋण ले सकते हैं। रामपुर में ऐसे 23 गांव और बिजनौर में 18 गांव हैं, जहां ये शरणार्थी बसे हुए हैं। कई परिवारों को सरकारी भूमि अनुदान अधिनियम (गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट) के तहत जमीन दी गई थी, जो अब समाप्त हो चुका है। इसके अलावा कुछ शरणार्थी ग्राम सभा, वन विभाग या अन्य विभागों की भूमि पर भी बसे हैं, जिससे उन्हें कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है।

कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, जमीन पर स्वामित्व अधिकार देने के लिए अलग से कानून बनाने की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड में पहले ही कुछ प्रतिशत भूमि मूल्य लेकर शरणार्थियों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिए जा चुके हैं। यूपी में भी इसी मॉडल को अपनाया जा सकता है। हालांकि, जिन शरणार्थियों की भूमि आरक्षित श्रेणी की वन भूमि या चरागाह और तालाब क्षेत्र में आती है, उनके लिए विशेष अनुमति और कानून में संशोधन आवश्यक होगा। इसके लिए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट की अनुमति भी लेनी होगी। शासन सूत्रों के मुताबिक, अब इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए कैबिनेट की एक उप समिति गठित की जा सकती है, जो आगे की प्रक्रिया तय करेगी।

यह भी पढ़े –
https://lokhitkranti.com/ips-rachita-juyal-raghav-juyals-who-is-ips-rachita-juyal-whose-resignation-is-in-the-headlines/

You Might Also Like

UP Prayagraj News: हाईकोर्ट ने किया बड़ा फैसला! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर फिलहाल लगी रोक

UP News: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, होली से पहले सभी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी और अवकाश

UP Politics: UP BJP का बड़ा एक्शन प्लान, 11 जिलों में नए चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी

CM Yogi News: जापान में CM योगी को मिली महावीर स्वामी की प्रतिमा, छुपा है अनकहा संदेश

UP Crime News: हत्या के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसवालों पर तानी पिस्टल, बीड़ी पी और की बड़ी डिमांड

TAGGED:Pakistani Refugees
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
A massive explosion
राष्ट्रीय

दुमका में भीषण धमाका, गैस लाइटर से भरे ट्रक में विस्फोट, खलासी जिंदा जला

Rupam Rupam 2026-02-25
CM Yogi News: सिंगापुर में CM योगी का बड़ा ऐलान! भारत की ताकत को जल्द ही देखेगी दुनिया
Namo Bharat Corridor: नमो भारत कॉरिडोर पर नई सुविधा! कार, बाइक या साइकिल किराए पर लेकर सीधे घर या ऑफिस जाएं
Greater Noida News: गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सनसनी, बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी
Delhi AI Summit 2026: AI समिट प्रोटेस्ट केस में सख्ती, ग्वालियर से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?