Viral Video : युटयुबर पर भारी पड़ा मशहुर होने का बुखार
लोगों में फेम पाने की चाहत समाज के लिए समस्या बनती जा रही हैं। जिसके नुकसान हमें आय दिन देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड़ में एक यूट्यूबर ने अपनी सारी हदें पार कर दीं। बिहार के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां यूट्यूबर रितेश कुमार ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए चलती ट्रेन में बैठे एक यात्री को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही ऑनलाइन आक्रोश फैल गया और जमकर खरी-खोटी सुना रहें हैं।
Viral Video : क्या है पूरा मामला
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि रितेश कुमार नाम का युटयुबर प्लेटफॉर्म पर खड़ा है और जैसे ही ट्रेन चलने लगती है,वह हरकत में आता है और खिड़की के पास बैठे यात्री को अचानक थप्पड़ मार देता है। इस हरकत के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हरकत में आया और आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा कि यात्री सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटना पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
गिरफ्तारी के बाद, युटयुबर रितेश कुमार ने स्वीकार किया कि उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया था। एक वीडियो संदेश में उसने अपनी गलती मानी और माफी मांगी, यह कहते हुए कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कई लोगों ने इस कृत्य को उत्पीड़न करार देते हुए घटना की निंदा की है, जबकि अन्य ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।



