Viral Video : दुल्हन के भी छूट गए पसीने
शादी का माहौल खुशियों और उमंग से भरा होता है, जहां दूल्हा-दुल्हन अपनी जिंदगी के सबसे यादगार पल जीते हैं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी इसे और खास बना देती है। हालांकि कभी-कभी ऐसे मौके पर कुछ घटनाएं या शरारतें हो जाती हैं, जो सभी को चौंका देती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर खड़े होने के दौरान अचानक एक बुर्का पहने शख्स आता है और दूल्हे से गले मिलने लगता है, जिसे देखकर दुल्हन असहज हो जाती है और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।
Viral Video : जानें क्या हैं पूरा मामला ?
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रौनक के बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। तभी अचानक एक बुर्का पहने व्यक्ति स्टेज पर आता है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि कोई लड़की बुर्का पहनकर दूल्हे से मिलने आई है। वह आते ही दूल्हे से गले लग जाता है, जिससे दुल्हन के चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं और वह थोड़ा असहज हो जाती है। मेहमान भी यह सब देखकर सन्न रह जाते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में सच्चाई सामने आ जाती है और सब हंस पड़ते हैं। दरअसल यह बुर्का पहने व्यक्ति कोई लड़की नहीं बल्कि दूल्हे का दोस्त होता है, जिसने शादी के मौके पर मजाक करने के लिए ऐसा रूप धारण किया था।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर youknowjpvlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार और क्रिएटिव प्रैंक बताया तो कुछ ने इसे दुल्हन के लिए असहज करने वाला कहा। एक यूजर ने लिखा, “दोस्त की शादी में इस हद तक मजाक कौन करता है?” वहीं एक अन्य ने कहा, “दुल्हन के चेहरे पर घबराहट साफ नजर आ रही थी।” किसी ने लिखा, “मजाक तो ठीक है लेकिन दुल्हन डर गई होगी।” इस वीडियो ने यह भी दिखा दिया कि शादी में दोस्तों की शरारतें किस हद तक जा सकती हैं और कैसे यह पल कभी-कभी दूल्हा-दुल्हन के लिए भूलने लायक नहीं रहते।
ये भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/bollywood-news-karan-johar-may-have-to-flee-to-london-after-chat-gets-leaked-know-what-is-so-special-in-it/



