Viral News : किन्नरों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। मामला जिला अस्पताल का है, जहां शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक एक दर्जन से भी अधिक किन्नर नग्न अवस्था में अस्पताल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने न केवल अस्पताल का माहौल अस्त-व्यस्त किया बल्कि वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट भी की। यह घटना इतनी भयावह थी कि अस्पताल का सायरन तक बज उठा और अफरा-तफरी मच गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं और सवाल कर रहे हैं कि अस्पताल जैसी जगह पर ऐसी सुरक्षा चूक कैसे हो सकती है।
Viral News : वीडियों में लोगों ने क्या देखा ?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किन्नर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन उन्होंने कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की। वीडियो में किन्नरों की आक्रामकता और स्टाफ की बेबसी स्पष्ट दिखाई देती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मरीज और उनके तीमारदार भी इस घटना से बेहद डरे हुए हैं और कई लोगों ने अस्पताल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई और अब वे ड्यूटी करने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित स्टाफ की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन ने भी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यह घटना न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और कानून व्यवस्था की स्थिति को भी उजागर करती है।
यह भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/abbas-ansari-2-years-imprisonment-in-hate-speech-case-mau-mla-will-lose-his-membership/



