Viral Lamborghini News : क्या आपने कभी अपने लिए महंगी कार खरीदने का सपना देखा हैं। अगर हां तो आपने लेम्बोर्गिनी के बारे में तो सोचा ही होगा । ये गाड़ी भारत में बहुत सारे लोगों का सपना हैं। लेकिन अगर मैं आपसे कहुं कि एक ऐसा भी शख्स हैं जिसने घर बैठकर ही इस गाड़ी को बना डाला । तो शायद ये बात आपको बहुत अजीब लगेगी।
Viral Lamborghini News : कौन हैं ये शख्स ?
केरल के बिबिन नाम के एक शख्स ने वो अजुबा कर दिखाया जिसे देखकर सब हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस मैकेनिक ने असली लेम्बोर्गिनी का देसी वर्जन तैयार करके इंटरनेट की जनता को हैरान कर दिया है। उनकी यह अद्भुत गाथा अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। एक कंपनी के क्वालिटी एश्योरेंस डिपार्टमेंट में काम करने वाले बिबिन ने बताया कि सीमित धन और समय की कमी के कारण उन्हें थोड़ी-बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, पर उन्होंने हार नहीं मानी। वह लैम्बॉर्गिनी के अपने देसी वर्जन का अब तक 80% काम पूरा कर चुके हैं, और इस पर करीब डेढ़ लाख खर्च किए हैं।

Viral Lamborghini News : कैसे शुरु हुआ ये सफर ?
बिबिन ने बताया कि अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर उन्होंने लगभग तीन साल पहले काम शुरू किया था। लेम्बोर्गिनी का ‘देसी वर्जन’ बनाने के लिए बिबिन ने स्क्रैप मैटेरियल का इस्तेमाल किया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। उनके पास के एक स्क्रैपयार्ड से कबाड़ के पुर्जे और लोकल हार्डवेयर की दुकानों से अन्य सामान मंगवाए। उनकी कार की बाहरी बॉडी पर असली लेम्बोर्गिनी जैसा लुक देने के लिए कार्डबोर्ड का भी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही मेटल पाइप और फाइबरग्लास जैसे मैटेरियल का उपयोग करके अपने बजट को भी कंट्रोल में रखा।
View this post on Instagram
लोगों ने सोशल मीडिया पर मैकेनिक की जमकर तारीफ की हैं। दरअसल एक यूजर ने टिप्पणी की, बिबिन न सिर्फ टैलेंटेड हैं, बल्कि उनका डेडिकेशन भी काबिले तारीफ है. दूसरे यूजर ने कहा, स्क्रैप को एक शानदार आर्ट में बदलने के लिए टैलेंट, पेशेंस और जुनून की जरूरत होती है, और वह सबकुछ आपके अंदर है, आपके जज्बे को सलाम है। तो वही एक अन्य शख्स ने लिखा इसके देखकर टार्जन का राज याद आ गया।
ये भी पढ़े- Viral News : कॉकरोच के साथ बेरहम हुई लड़की, ऐसा किया हाल देखकर छूट जाएंगे पसीने



