By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Plane Crash Fire Reason: बारामती विमान हादसे के बाद उठे बड़े सवाल, जानें प्लेन क्रैश होते ही क्यों बन जाता है आग का गोला? कितना खतरनाक होता है विमान का फ्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ट्रेंडिंग > Plane Crash Fire Reason: बारामती विमान हादसे के बाद उठे बड़े सवाल, जानें प्लेन क्रैश होते ही क्यों बन जाता है आग का गोला? कितना खतरनाक होता है विमान का फ्यूल
ट्रेंडिंगताज़ा खबरे

Plane Crash Fire Reason: बारामती विमान हादसे के बाद उठे बड़े सवाल, जानें प्लेन क्रैश होते ही क्यों बन जाता है आग का गोला? कितना खतरनाक होता है विमान का फ्यूल

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-01-29 1:26 पूर्वाह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-01-29
Share
Plane Crash Fire Reason
Plane Crash Fire Reason: बारामती विमान हादसे के बाद उठे बड़े सवाल, जानें प्लेन क्रैश होते ही क्यों बन जाता है आग का गोला? कितना खतरनाक होता है विमान का फ्यूल
SHARE

Plane Crash Fire Reason: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान आज सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में उनकी मौत की खबर सामने आई है। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से जो वीडियो सामने आए, उनमें विमान आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दिया। कुछ ही सेकंड में पूरा विमान धू-धू कर जलने लगा। हर बड़े विमान हादसे के बाद एक सवाल बार-बार उठता है क्रैश होते ही विमान (Plane Crash Fire Reason) में आग क्यों लग जाती है? और ऐसे हालात में यात्रियों के बचने की संभावना कितनी होती है? आइए, इस हादसे के संदर्भ में समझते हैं विमान दुर्घटनाओं के पीछे की तकनीकी और वैज्ञानिक वजहें।

Contents
विमान में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ बनते हैं आग की वजहजेट फ्यूल कितना खतरनाक होता है?लंबी उड़ान वाले विमानों में होता है भारी मात्रा में फ्यूलजहरीला धुआं बन जाता है सबसे बड़ा दुश्मनक्रैश में बचने की संभावना कितनी होती है?मुड़ी हुई बॉडी और बंद दरवाजे बढ़ाते हैं खतरा

Read More: अंतरिक्ष मिशन जिसने इतिहास रच दिया, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया गया सम्मानित

विमान में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ बनते हैं आग की वजह

विमान के अंदर भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होते हैं। इनमें सबसे प्रमुख है एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Jet Fuel)। इसके अलावा हाइड्रोलिक ऑयल, लुब्रिकेंट्स और कई केमिकल्स भी विमान के सिस्टम में होते हैं।

जब विमान तेज रफ्तार से जमीन से टकराता है या रनवे पर हार्ड लैंडिंग होती है, तो झटके से फ्यूल टैंक फट सकते हैं। बाहर निकला फ्यूल जैसे ही किसी चिंगारी, गर्म इंजन पार्ट या घर्षण से पैदा हुई गर्म (Plane Crash Fire Reason) सतह के संपर्क में आता है, तुरंत आग पकड़ लेता है। यही कारण है कि क्रैश के कुछ ही पलों में विमान आग के गोले में बदल जाता है।

जेट फ्यूल कितना खतरनाक होता है?

विमान (Plane Crash Fire Reason) में इस्तेमाल होने वाला जेट फ्यूल बेहद खतरनाक माना जाता है। यह 38 से 72 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर जल सकता है। दुर्घटना के दौरान विमान के इंजन और मेटल पार्ट्स पहले से ही बहुत गर्म होते हैं, जिससे फ्यूल को आग पकड़ने में बिल्कुल देर नहीं लगती।

इतना ही नहीं, अगर जेट फ्यूल बिना आग के भी शरीर के संपर्क में आए या सांस के जरिए अंदर चला जाए, तो इससे चक्कर आना, सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत और त्वचा पर जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आग लगने की स्थिति में यही फ्यूल सबसे बड़ा जानलेवा कारण बन जाता है।

Plane Crash Fire Reason
Plane Crash Fire Reason

लंबी उड़ान वाले विमानों में होता है भारी मात्रा में फ्यूल

लंबी दूरी की उड़ान भरने वाले विमानों में लाखों लीटर फ्यूल भरा होता है। उदाहरण के तौर पर, हाल के वर्षों में हादसे का शिकार हुए कई वाइड बॉडी विमानों में सवा लाख लीटर तक फ्यूल मौजूद था। इतनी बड़ी मात्रा में फ्यूल किसी भी क्रैश के बाद आग को और भी भयानक बना देता है। क्रैश के बाद अगर फ्यूल किसी गर्म इंजन पार्ट, चिंगारी या खुली आग के संपर्क में आ जाए, तो आग बेहद तेजी से फैलती है और कुछ ही सेकंड में फ्यूजलेज और केबिन तक पहुंच जाती है।

जहरीला धुआं बन जाता है सबसे बड़ा दुश्मन

आग लगने के बाद (Plane Crash Fire Reason) सिर्फ लपटें ही नहीं, बल्कि जहरीला धुआं और गैसें भी बनती हैं। ये गैसें इतनी खतरनाक होती हैं कि कई बार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाता। दम घुटने और बेहोशी की वजह से लोग सीट पर ही फंस जाते हैं।

क्रैश में बचने की संभावना कितनी होती है?

रिसर्च के मुताबिक, टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान हुए हादसों में करीब 56 प्रतिशत यात्रियों के बचने की संभावना होती है, क्योंकि ऐसे हादसे रनवे के पास होते हैं और मदद जल्दी पहुंच जाती है। लेकिन जब क्रैश (Plane Crash Fire Reason) ज्यादा खतरनाक हो, आग तेजी से फैले या विमान ऊंचाई से गिरे, तो सर्वाइवल रेट बेहद कम हो जाता है। ऊंचाई से गिरने की स्थिति में तेज टक्कर खुद ही जानलेवा साबित होती है। भले ही आग न भी लगे, लेकिन शरीर को लगने वाली गंभीर चोटें बचने की उम्मीद लगभग खत्म कर देती हैं।

मुड़ी हुई बॉडी और बंद दरवाजे बढ़ाते हैं खतरा

हादसे के बाद विमान (Plane Crash Fire Reason) की बॉडी बुरी तरह मुड़ जाती है। कई बार दरवाजे खुल ही नहीं पाते। कुछ यात्री चोटिल हो जाते हैं, तो कुछ घबराहट में बाहर निकलने में देरी कर देते हैं। आग और धुएं के बीच ये कुछ सेकंड की देरी भी जानलेवा साबित हो जाती है।

Also Read: गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी पंजाब की गौरवशाली झांकी

You Might Also Like

Hindu Saint Tapasya News: सोशल मीडिया पर छाए दूलाल गिरि महाराज, 12 साल की तपस्या ने किया हैरान

Hyderabad Career Change: लाखों का सपना ठुकराया! Amazon छोड़ ड्राइवर बने शख्स की कहानी वायरल

Brazil Viral Story: 130 फीट नीचे गिरी, फिर भी धड़क रही थी सांसें… नर्स ने सुनाई आखिरी बातचीत

Brazil Viral Video: एक चूक और खत्म हो गई जिंदगी! बंजी जंप के दौरान 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत

Shamli Conversion Case: शामली में करोड़पति कारोबारी के बेटे का धर्मांतरण? योगी पुलिस की जांच में खुल रहे बड़े राज

TAGGED:accident analysisAirAircraft fire reasonAircraft fuelAviation explainerAviation SafetyFlight crash survivalIndian aviation newsJet fuel dangerPlane crash explainerPlane landing accident
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Indian Sailors Death Issue: PM Modi addressing G7 leaders while discussing and maritime security concerns in the presence of Donald Trump.
अंतर्राष्ट्रीय

G7 Summit में PM मोदी ने उठाया Indian Sailors Death Issue, ट्रंप के सामने रखी समुद्री सुरक्षा और पश्चिम एशिया संकट की चिंता

Manisha Manisha 2026-06-17
SIP Calculator: ₹3,246 की छोटी बचत से बन सकता है ₹1 करोड़ का फंड, समझिए लंबी अवधि के निवेश का गणित
Sayani Ghosh TMC Rebellion: चड्ढा नहीं कि चड्डी बन जाऊंगी कहने वाली सयानी घोष अब खुद बगावत की राह पर? TMC में सबसे बड़ा सियासी विस्फोट
Alpha Trailer Breaks Records: आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की ‘ऐल्फा’ ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, 2 दिन में 15 करोड़ व्यूज पार
Uttar Pradesh Politics: BSP में टिकट का रेट? 3.35 करोड़ के दावे ने मचाया सियासी तूफान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?