Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही साध्वी रही हैं और आगे भी साध्वी ही बनी रहेंगी। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में पिंडदान करने के बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से सम्मानित किया गया था। हालांकि, उनकी नियुक्ति के बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गए थे। कई अखाड़ों और संत समाज के कुछ वर्गों ने इस पर आपत्ति जताई थी।
Mamta Kulkarni : “मुझे सम्मान दिया गया, लेकिन कई लोगों को आपत्ति हो गई”
ममता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं महामंडलेश्वर यामाई ममता नंदगिरी, इस पद से इस्तीफा दे रही हूं। मेरी नियुक्ति को लेकर दो अखाड़ों में काफी समस्याएं हो रही थीं। मैंने 25 साल से फिल्मी दुनिया छोड़ी हुई है। उन्होंने आगे कहा,”महामंडलेश्वर का पद एक सम्मान है, लेकिन इसे लेकर बहुतों को आपत्ति हो गई। मैंने 25 साल पहले फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतने वर्षों तक कोई बॉलीवुड अभिनेत्री मेकअप से दूर नहीं रहती, लेकिन फिर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।”
Mamta Kulkarni : “चंडी का संकेत है कि मुझे बाहर निकल जाना चाहिए”
ममता ने अपने गुरु चैतन्य गगनगिरी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उनके सानिध्य में घोर तपस्या की है। “वे सिद्ध महापुरुष थे, उनकी बराबरी का कोई नहीं। 25 साल की तपस्या के बाद भी मेरी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन यह सब चंडी का संकेत है, जिनकी मैंने घोर आराधना की है। अब वही संकेत दे रही हैं कि मुझे इससे बाहर निकल जाना चाहिए।” इस तरह, विवादों के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद को त्यागने का फैसला कर लिया।



