LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Delhi New CM : कौन हैं रेखा गुप्ता , जिनके सिर पर सजा दिल्ली का ताज ?…प्रवेश वर्मा को दी मुख्यमंत्री की रेस में मात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ट्रेंडिंग > Delhi New CM : कौन हैं रेखा गुप्ता , जिनके सिर पर सजा दिल्ली का ताज ?…प्रवेश वर्मा को दी मुख्यमंत्री की रेस में मात
ट्रेंडिंग

Delhi New CM : कौन हैं रेखा गुप्ता , जिनके सिर पर सजा दिल्ली का ताज ?…प्रवेश वर्मा को दी मुख्यमंत्री की रेस में मात

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-02-20 4:07 अपराह्न
By Lokhit Kranti 2 वर्ष ago
Share
SHARE

Delhi New CM : रेखा गुप्ता के नाम हुई दिल्ली
दिल्ली में बीजेपी की आम आदमी पार्टी को दी गई पटकनी के बाद सबकी नजर इस मुद्दे पर थी कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री के रुप में किसका चुनाव किया जाएगा । अब कल बीजेपी की कैबिनेट बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई हैं। जिसके बाद आपके मन में भी यह सवाल जरुर आया होगा कि आखिर रेखा गुप्ता कौन हैं। जिन्होंने बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार प्रवेश वर्मा को पछाड़ दिया और दिल्ली के ताज को अपने नाम कर लिया। रेखा गुप्ता की कैबिनेट में 6 मंत्री भी होंगे। इनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। बीजेपी की दिल्ली कैबिनेट में प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत 6 लोगों के नाम हैं। बीजेपी ने कैबिनेट में जाट, सिख, पंजाबी, दलित और पूर्वांचली नेताओं को शामिल करके जातिगत संतुलन साधने की कोशिश की है।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi New CM : कौन हैं रेखा गुप्ता ?
उनका जन्म 1974 में हरियाणा के जींद ज़िले के जुलाना में हुआ था। बचपन से ही वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गईं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एलएलबी किया। चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफ़नामे के मुताबिक़ साल 2023-24 वित्तीय वर्ष में उनकी कुल आय 6,92,050 रुपए बताई गई है। जबकि इसी अवधि में उनके पति मनीष गुप्ता की आय 97,33,570 रुपए बताई है। रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ की अध्यक्ष और दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं। 2004 से 2006 तक वो भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रहीं।

Delhi New CM : क्यों चुना बीजेपी ने रेखा को ?
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था। कई विश्लेषकों के मुताबिक़ रेखा गुप्ता के नाम का एलान बीजेपी ने महिला और वैश्य समुदाय को साधने के लिए किया हैं।

Delhi New CM : परिवार में कौन-कौन हैं ?
रेखा का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय जय भगवान जिंदल और माता उर्मिला जिंदल हैं। एसबीआई बैंक में पिता की नौकरी लगने के बाद उनका परिवार 1976 में दिल्ली शिफ्ट हो गया था। रेखा गुप्ता की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनीष गुप्ता से हुई है। उनके दो बच्चे जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं।

                                                       रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ

Delhi New CM : राजनीति में कैसे रखा कदम ?
आरएसएस से 32 साल तक जुड़ी रहीं रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की । 1995-96 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और 1996-97 में इसकी अध्यक्ष रहीं। 2002 में वह भाजपा में शामिल हुईं । और यही से राजनीति में उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बावजूद, 2025 में उन्होंने शालीमार बाग सीट पर बड़ी जीत हासिल की। अब भाजपा ने उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, जिससे वे राजधानी में 26 साल बाद भाजपा के मुख्यमंत्री बनने वाली नेता बन गईं हैं।

2007-09 में रेखा गुप्ता बच्चों के साथ बतौर एमसीडी महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष के रुप में

Delhi New CM : कब किस पद पर रही-
2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं
2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं
2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं
2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी गई
2015 और 2020 : विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली और आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी से करीब 11 हजार वोटों के फासले से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब रहा
2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया। बुधवार को उन्हें सीएम पद के लिए चुना गया।

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

New York News: 1454 फीट की ऊंचाई पर इश्क! प्रपोजल के बाद सीधे पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा कपल

Metro Viral Video: मेट्रो में महिला के हाथ दिखी ‘How to Kill Men and Get Away With It’ किताब, VIDEO वायरल, 1.9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Ram Temple NEWS चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से बढ़ी हलचल, राम मंदिर दान जांच में FIR, गिरफ्तारियां और SIT की कार्रवाई ने बदली तस्वीर

TAGGED:Delhi New CM
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?