Lokhitkranti

Delhi CM Rekha Gupta : ‘ये चमत्कार जैसा…’ CM पद की शपथ लेने से पहले बोली दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

Delhi CM Rekha Gupta

Delhi CM Rekha Gupta : आज गुरुवार को रेखा गुप्ता दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के तौर पर दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। जिनके साख 6 मंत्री भी अपने-अपने पद की शपथ लेंगे। जिसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

पत्रकारों से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। ये चमत्कार जैसा है।’

वहीं रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि वह (रेखा गुप्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह चमत्कार जैसा लगता है। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।

Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली में होगा अब रेखा राज
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की। 27 सालों बाद मिली जीत के चलते अब सत्ता की बागडोर पार्टी ने छात्र राजनीति से निकली रेखा गुप्ता के हाथों में सौंपी है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई है, लेकिन तीन बार पार्षद रही हैं और डीयू के छात्र संघ की महासचिव रही हैं। आपको बता दें कि शालीमार बाग से दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने रेखा गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उताया था। लेकिन इस बार रेखा गुप्ता पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरी और विधायक चुनी गई तो उनकी किस्मत की रेखा भी चमक गई।

पहली बार विधायक बनते ही बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाया है, जो चौथी महिला सीएम होंगी. डीयू की छात्र राजनीति से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचीं रेखा गुप्ता के लिए ये शिखर छूना आसान नहीं था. मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली के कई बड़े नेता दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने वे इन सभी नेताओं पर भारी पड़ीं और पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुन लिया।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून