LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Viral News : प्यार में खाया धोखा, फिर UPSC किया टॉप और अब बॉलिवुड में चमक रहा यह पूर्व IAS अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ट्रेंडिंग > Viral News : प्यार में खाया धोखा, फिर UPSC किया टॉप और अब बॉलिवुड में चमक रहा यह पूर्व IAS अधिकारी
ट्रेंडिंग

Viral News : प्यार में खाया धोखा, फिर UPSC किया टॉप और अब बॉलिवुड में चमक रहा यह पूर्व IAS अधिकारी

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-09 12:40 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
asasdasds
SHARE

Viral News : 2020 में शॉर्ट फिल्म से की एक्टिंग की शुरुआत

कभी सिविल सेवा की कठोर तैयारियों में डूबे, और फिर बॉलीवुड की रंगीनियों में डूबते नज़र आए — ये कहानी है पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह की, जिन्होंने प्यार में मिले धोखे को अपनी प्रेरणा बना कर UPSC परीक्षा पास की, IAS अधिकारी बने और फिर इस प्रतिष्ठित नौकरी को अलविदा कहकर ग्लैमर की दुनिया को गले लगा लिया। अभिषेक की यह यात्रा किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं लगती। उन्होंने जिस मुकाम तक पहुंचने के लिए युवाओं को सालों लगते हैं, उसे प्राप्त कर लेने के बाद खुद को अभिनय के लिए समर्पित कर दिया। आज वे एक चर्चित चेहरे बन चुके हैं, जो न केवल बॉलीवुड के म्यूजिक वीडियोज़ और वेब सीरीज में दिखाई दे चुके हैं, बल्कि कान फिल्म फेस्टिवल जैसी ग्लोबल मंचों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। जब उन्होंने फिल्मों के लिए IAS की नौकरी छोड़ी तो कई लोगों को हैरानी हुई, लेकिन उनके जुनून ने यह साबित कर दिया कि वे जो भी करते हैं, पूरे दिल से करते हैं।

Viral News : अभिषेक की कहानी से मिलती हैं प्ररेणा…

अभिषेक सिंह की अभिनय यात्रा की शुरुआत 2020 में शॉर्ट फिल्म ‘चार पंद्रह’ से हुई, जिसे मात्र 72 घंटे में शूट किया गया था और यह फिल्म कई पुरस्कारों से नवाजी गई। इसके बाद अभिषेक ने बी प्राक के सुपरहिट सॉन्ग ‘दिल तोड़ के’ में अभिनय किया, जिसने रिलीज़ के 24 घंटे के भीतर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ बटोर लिए। इस गाने की अपार सफलता के बाद वे जुबिन नौटियाल के ‘तुझे भूलना तो चाहा’ और रैपर बादशाह के साथ ‘स्लो स्लो’ जैसे हिट म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दिए। सनी लियोनी के साथ उनका गाना ‘थर्ड पार्टी’ भी काफ़ी चर्चित रहा। अभिषेक की अभिनय प्रतिभा ने उन्हें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम सीजन 2’ तक पहुंचा दिया, जहां उन्होंने अपनी उपस्थिति से दर्शकों का ध्यान खींचा। 2023 में उन्होंने IAS पद से आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया और अब वे ‘1946: डायरेक्ट एक्शन डे’ नामक एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे बॉलीवुड की बड़ी पार्टियों और फैशन शो में नियमित तौर पर नजर आने लगे हैं, जिससे उनकी चमक-धमक की दुनिया में पैठ और गहरी हो गई है।

हालांकि, अभिषेक सिंह की यह यात्रा बिना विवादों के नहीं रही। उन्होंने UPSC परीक्षा विकलांग कोटे (लोकोमोटिव डिसऑर्डर) से पास की थी, लेकिन बाद में उनके फिटनेस वीडियो और डांस करते हुए क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे उन पर निशाना साधा गया। अभिषेक ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे दुर्भावनापूर्ण प्रोपेगेंडा बताया। इसके अलावा, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान उन्हें बापूनगर और असरवा विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, लेकिन कार के साथ खिंचवाई गई फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलते चुनाव आयोग ने उन्हें ड्यूटी से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना कार्यभार नहीं संभाला, जिस पर विभाग ने नोटिस भेजा और जवाब न मिलने पर उन्हें सस्पेंड कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया। इससे पहले भी वे दिल्ली कैडर में नियुक्त रहते हुए लम्बे समय तक छुट्टी पर रहे थे और इसी दौरान उनका झुकाव एक्टिंग की ओर बढ़ता चला गया। निजी जीवन की बात करें तो अभिषेक सिंह के पिता एक वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं और उनकी पत्नी दुर्गाशक्ति नागपाल भी एक चर्चित IAS अधिकारी हैं। दोनों बचपन के साथी रहे हैं और अब अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। जबकि दुर्गाशक्ति सार्वजनिक जीवन से दूर रहती हैं, अभिषेक लगातार चर्चा में बने रहते हैं। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने स्वीकार किया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें जब प्यार में धोखा मिला, तो वे टूट गए थे और सुसाइड तक का विचार उनके मन में आया। लेकिन उस दुख को उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया और सिविल सेवा की दिशा में कदम बढ़ाए। यही संघर्ष आज उन्हें एक प्रेरक शख्सियत बनाता है, जिन्होंने हार को जीत में बदलना बखूबी सीखा।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/chhattisgarh-news-asp-akash-rao-martyred-in-naxalite-ied-blast/

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

New York News: 1454 फीट की ऊंचाई पर इश्क! प्रपोजल के बाद सीधे पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा कपल

Metro Viral Video: मेट्रो में महिला के हाथ दिखी ‘How to Kill Men and Get Away With It’ किताब, VIDEO वायरल, 1.9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Ram Temple NEWS चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से बढ़ी हलचल, राम मंदिर दान जांच में FIR, गिरफ्तारियां और SIT की कार्रवाई ने बदली तस्वीर

TAGGED:Viral News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ghaziabad School Holiday
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
Today eNewspaper | 07 August 2026 Breaking News & Headlines
Bihar News में IGIMS से मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी
नंदग्राम में एसीपी ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
बिहार में जासूस की तरह काम कर रहे स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी और फर्जीवाड़े का चुपचाप भेज रहे सुराग
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?