By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Women Premier League: आज से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत, इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर टिकी नजरें, ये 5 युवा सितारे बदल सकते हैं मैच का रुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > खेल > Women Premier League: आज से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत, इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर टिकी नजरें, ये 5 युवा सितारे बदल सकते हैं मैच का रुख
खेल

Women Premier League: आज से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत, इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर टिकी नजरें, ये 5 युवा सितारे बदल सकते हैं मैच का रुख

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-01-09 6:24 अपराह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-01-09
Share
Women Premier League
Women Premier League: आज से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत, इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर टिकी नजरें, ये 5 युवा सितारे बदल सकते हैं मैच का रुख
SHARE

Women Premier League: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा संस्करण (Women Premier League) आज से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भरने के लिए तैयार है। उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। जहां एक ओर स्टार खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहती हैं, वहीं हर सीजन कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी ऐसी होती हैं, जो अपने प्रदर्शन से पूरी लीग की तस्वीर बदल देती हैं।

Contents
दीया यादव (दिल्ली कैपिटल्स) – सबसे कम उम्र, सबसे बड़ी उम्मीदगोंगाडी त्रिशा (यूपी वॉरियर्स) – बैट और बॉल दोनों से असर (Women Premier League)अनुष्का शर्मा (गुजरात जायंट्स) – सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ीमिली इलिंगवर्थ (मुंबई इंडियंस) – रफ्तार की नई पहचान (Women Premier League)प्रेमा रावत (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – स्पिन से मैच पर पकड़WPL 2026 की असली जान बन सकती हैं ये युवा खिलाड़ी (Women Premier League)

इस बार भी WPL 2026 में पांच ऐसी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनसे टीमें और फैंस दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं। ये खिलाड़ी न सिर्फ भविष्य की स्टार मानी जा रही हैं, बल्कि इस सीजन तुरंत असर डालने की क्षमता भी रखती हैं।

Read More: रॉन्ग साइड ड्राइविंग, सड़क पर चलता मौत का खेल, हर घंटे 20 जिंदगियां खत्म!

दीया यादव (दिल्ली कैपिटल्स) – सबसे कम उम्र, सबसे बड़ी उम्मीद

महज 16 साल की दीया यादव ने बहुत कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह महिला प्रीमियर लीग (Women Premier League) के इतिहास में नीलामी के दौरान साइन की जाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा।

दीया दाएं हाथ की आक्रामक ओपनर बल्लेबाज हैं। उन्होंने अंडर-15 घरेलू क्रिकेट में 213 रनों की ऐतिहासिक दोहरी शतकीय पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था। इतना ही नहीं, 2025 सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में उन्होंने लगभग 60 की औसत से 298 रन बनाए और टॉप-5 रन स्कोरर्स में जगह बनाई। उनकी तकनीक और आत्मविश्वास उन्हें इस सीजन की सबसे रोचक खिलाड़ी बनाता है।

Women Premier League
Women Premier League

गोंगाडी त्रिशा (यूपी वॉरियर्स) – बैट और बॉल दोनों से असर (Women Premier League)

हैदराबाद की गोंगाडी त्रिशा भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम की सबसे चमकदार सितारों में से एक रही हैं। वह एक मजबूत ओपनर बल्लेबाज होने के साथ-साथ उपयोगी लेग-स्पिन गेंदबाज भी हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 309 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। त्रिशा की ऑलराउंड क्षमता उन्हें किसी भी मैच में गेम-चेंजर बना सकती है।

Read More: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, वी2वी वायरलेस तकनीक लाएगी केंद्र सरकार, कोहरे में भी मिलेगी रियल-टाइम चेतावनी

अनुष्का शर्मा (गुजरात जायंट्स) – सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी

WPL 2026 ऑक्शन में अनुष्का शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह लीग (Women Premier League) की अब तक की सबसे महंगी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा।

मध्य प्रदेश की यह ऑलराउंडर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं और जरूरत पड़ने पर गेंद से भी योगदान देती हैं। पिछले घरेलू T20 टूर्नामेंट में उन्होंने 207 रन बनाए और 9 विकेट झटके। दबाव में पारी संभालने और मैच फिनिश करने की काबिलियत उन्हें खास बनाती है।

मिली इलिंगवर्थ (मुंबई इंडियंस) – रफ्तार की नई पहचान (Women Premier League)

ऑस्ट्रेलिया की युवा तेज गेंदबाज मिली इलिंगवर्थ को दुनिया की सबसे तेज उभरती महिला गेंदबाजों में गिना जा रहा है। वह लगातार 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखती हैं।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपये में साइन किया। बिग बैश लीग में उनकी आक्रामक बाउंसर और तेज गति ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। WPL में वह नई ऊर्जा के साथ मुंबई की गेंदबाजी को धार दे सकती हैं।

Read More: अमेरिका ने जारी की लेवल-4 ट्रेवल एडवाइजरी, 21 देशों की यात्रा पर रोक

प्रेमा रावत (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – स्पिन से मैच पर पकड़

24 साल की लेग-स्पिनर प्रेमा रावत शानदार फॉर्म में हैं और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टूर से आत्मविश्वास लेकर WPL में लौटी हैं। उन्होंने तीन T20 मैचों में 7 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की।

बीच के ओवरों में रन रोकने की क्षमता और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी उन्हें RCB के लिए अहम खिलाड़ी बनाती है।

WPL 2026 की असली जान बन सकती हैं ये युवा खिलाड़ी (Women Premier League)

महिला प्रीमियर लीग (Women Premier League) सिर्फ बड़े नामों की नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं के उभरने का मंच भी है। ये पांचों अनकैप्ड खिलाड़ी इस सीजन अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर मौका मिला, तो यही खिलाड़ी आने वाले वर्षों में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भविष्य तय कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें-  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए तैयार, चीन-जर्मनी से भी ज्यादा ताकतवर तकनीक, जानिए हर डिटेल 

You Might Also Like

Cricket Viral News: नारायण जगदीशन का तूफानी शतक, तिलक वर्मा और आयुष बडोनी का छक्कों से कहर

Sports News: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बने कोच, पाकिस्तान के खिलाफ मिली नई जिम्मेदारी

Sports News: दो झटकों में बिखरी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने दर्ज की सबसे आसान जीत

BCCI News: जो पहले कभी नहीं हुआ… विराट-रोहित की वजह से BCCI लेने जा रही है चौंकाने वाला फैसला

Padma Shri 2026: ग्रेटर नोएडा के लाल ने किया कमाल,पैरा ओलंपिक चैंपियन प्रवीण कुमार को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

TAGGED:Future Stars CricketIndian Women CricketMI vs RCB WomenRising Women Cricketerssports newsUncapped PlayersWomen Cricket IndiaWomen Premier LeagueWomen T20 LeagueWPL 2026WPL Auction
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Devendra Fadnavis Statement
राष्ट्रीयराजनीति

Maharashtra Political News: महाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल, देवेंद्र फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी

ShreeJi ShreeJi 2026-01-31
Jodhpur Sadvi death:जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सनसनी
Loudspeaker Azan Controversy: अजान बनाम ध्वनि प्रदूषण – जयपुर से उठी आवाज़ ने राजस्थान की सियासत क्यों गरमा दी?
International News: कोलंबिया में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत
Aravalli Green Wall Program: अरावली ग्रीन वॉल मिशन को गति, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?