LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Aravalli Green Wall Program: अरावली ग्रीन वॉल मिशन को गति, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राजस्थान > Aravalli Green Wall Program: अरावली ग्रीन वॉल मिशन को गति, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
राजस्थान

Aravalli Green Wall Program: अरावली ग्रीन वॉल मिशन को गति, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-02-03 10:10 अपराह्न
By Lokhit Kranti 6 महीना ago
Share
Aravalli Green Wall Program
Aravalli Green Wall Mission Reviewed
SHARE

Aravalli Green Wall Program: अरावली ग्रीन वॉल कार्यक्रम (Aravalli Green Wall Program) एवं एनसीआर क्षेत्र के हरितीकरण को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री के सलाहकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अरावली पर्वत श्रृंखला में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल एवं मृदा संरक्षण तथा हरित आवरण विस्तार से जुड़े प्रस्तावित और प्रगतिरत कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

Contents
अरावली पर्वतमाला देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्णजुलाई से प्रभावी शुरुआत के निर्देशथर्ड पार्टी मूल्यांकन से बढ़ेगी पारदर्शिताअरावली ग्रीन वॉल को जन आंदोलन (Aravalli Green Wall Program) बनाने पर जोरजिला कलेक्टरों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देशवरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

अरावली पर्वतमाला देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

मुख्य सचिव ने कहा कि अरावली पर्वतमाला केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चूंकि अरावली का सर्वाधिक क्षेत्र राजस्थान में स्थित है, इसलिए राज्य की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केन्द्र और राज्य सरकार अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान के अरावली क्षेत्र के जिलों में 52,503.20 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूर्ति के लिए जिला कलेक्टरों को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Read More: पंजाब को हवाई कनेक्टिविटी और सामाजिक समरसता की सौगात, गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का जालंधर दौरा

जुलाई से प्रभावी शुरुआत के निर्देश

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी विभाग आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें, ताकि जुलाई माह से पौधारोपण अभियान की प्रभावी शुरुआत की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पौधारोपण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनकी दीर्घकालिक जीवितता सुनिश्चित की जाए।

थर्ड पार्टी मूल्यांकन से बढ़ेगी पारदर्शिता

अभियान की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी मूल्यांकन की व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि नियमित निरीक्षण और स्वतंत्र मूल्यांकन से वास्तविक प्रगति का आकलन संभव होगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही को रोका जा सकेगा। इससे अभियान (Aravalli Green Wall Program) की विश्वसनीयता और परिणाम दोनों मजबूत होंगे।

Aravalli Green Wall Program
Aravalli Green Wall Program

अरावली ग्रीन वॉल को जन आंदोलन (Aravalli Green Wall Program) बनाने पर जोर

मुख्य सचिव ने अरावली ग्रीन वॉल कार्यक्रम (Aravalli Green Wall Program) को जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों, स्वयंसेवी संगठनों, ग्राम पंचायतों, उद्योगों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही यह अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा।

जिला कलेक्टरों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश

बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों के लिए विस्तृत प्लान ऑफ एक्शन तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस योजना में पौधारोपण स्थलों की पहचान, उपयुक्त प्रजातियों का चयन, संसाधनों की उपलब्धता, जनभागीदारी, निगरानी व्यवस्था और स्पष्ट समयसीमा को शामिल करने को कहा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी.के. उपाध्याय सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अरावली क्षेत्र से संबंधित जिला कलेक्टर और वन विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम (Aravalli Green Wall Program) से बैठक से जुड़े।

Also Read: राजस्थान के ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, 825 करोड़ की राशि जारी होने पर जताया आभार

You Might Also Like

Sriganganagar Case: राजस्थान में मासूम की तलाश ने खोले कई राज, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली परतें

Jagan Gurjar Murder Case: जेल के भीतर डकैत जगन गुर्जर की हत्या से मचा बवाल,आज होगा पोस्टमार्टम, CBI जांच की मांग तेज!

Maharana Pratap Jayanti 2026: सीएम भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप को बताया स्वाभिमान का प्रतीक, दी बधाई

Weather Forecast India: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, यूपी में बारिश के आसार, MP-राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट

Rajasthan SET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 14 जून से शुरू होंगे आवेदन

TAGGED:Aravalli Green WallClimate Action IndiaEnvironmental ConservationForest DepartmentGreen RajasthanNCR GreeningRajasthan EnvironmentRajasthan GovernmentSustainable DevelopmentTree Plantation Drive
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
बदायूँ में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गांव में तिरंगा यात्रा को लेकर जनसंपर्क करते हुए
उत्तर प्रदेश

बदायूँ में 13 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन की तिरंगा यात्रा, गांव-गांव चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
झांसी में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार, 9.20 लाख नकद बरामद
हरियाणा में मांगों पर अड़े नगर पालिका कर्मचारी, अब 11 अगस्त तक हड़ताल; सड़कों पर जमा हुआ 6000 टन कचरा
बिहार में जासूस की तरह काम कर रहे स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी और फर्जीवाड़े का चुपचाप भेज रहे सुराग
राजस्थान की एक और तस्वीर? हरभजन सिंह का AAP पर पलटवार, बोले- नशे का मुद्दा छिपाया नहीं जाएगा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?