By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train: शिवभक्तों के लिए सुनहरा अवसर, भागलपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 9 दिन में 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > धर्म कर्म > Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train: शिवभक्तों के लिए सुनहरा अवसर, भागलपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 9 दिन में 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
धर्म कर्मताज़ा खबरे

Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train: शिवभक्तों के लिए सुनहरा अवसर, भागलपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 9 दिन में 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-01-29 1:09 पूर्वाह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-01-29
Share
Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train
Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train: शिवभक्तों के लिए सुनहरा अवसर, भागलपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 9 दिन में 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
SHARE

Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train: शिवभक्तों और धार्मिक यात्राओं के शौकीनों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने पूर्वी भारत के श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव विशेष ट्रेन (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से रवाना होगी और यात्रियों को देश के प्रमुख चार ज्योतिर्लिंगों सहित कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को रहने, खाने, घूमने या किसी भी तरह की व्यवस्था की अलग से चिंता नहीं करनी होगी। सब कुछ एक ही पैकेज में शामिल है।

Contents
9 दिन में 4 ज्योतिर्लिंग और प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शनइन स्टेशनों पर रुकेगी भारत गौरव ट्रेनहर बजट के लिए अलग श्रेणियां, 33% तक की रियायतबुकिंग, रद्दीकरण और जरूरी शर्तेंश्रद्धालुओं में दिखा खासा उत्साह

Read More: हरियाणा बजट 2026-27 की तैयारी तेज, CM नायब सैनी की पंचकूला में प्री-बजट बैठक

9 दिन में 4 ज्योतिर्लिंग और प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन

इस 8 रात और 9 दिन की धार्मिक यात्रा (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train)  के दौरान श्रद्धालुओं को निम्नलिखित पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे-

  • उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • मध्यप्रदेश का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • गुजरात का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
  • गुजरात का नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • द्वारकाधीश मंदिर
  • बेट द्वारका
  • अहमदाबाद का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर

यह यात्रा विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद है, जो कम समय और सीमित बजट में एक साथ कई बड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं।

Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train
Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train

इन स्टेशनों पर रुकेगी भारत गौरव ट्रेन

भागलपुर से शुरू होकर यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे आसपास के जिलों के यात्री भी आसानी से इसमें शामिल हो सकेंगे- भागलपुर, जमालपुर, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद, गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और प्रयागराज छेवकी।

हर बजट के लिए अलग श्रेणियां, 33% तक की रियायत

IRCTC ने यात्रियों की सुविधा (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train)  को ध्यान में रखते हुए तीन श्रेणियों में पैकेज तैयार किया है-

  • इकोनॉमी (स्लीपर) – ₹18,850 प्रति व्यक्ति
  • स्टैंडर्ड (3 AC) – ₹33,995 प्रति व्यक्ति
  • कंफर्ट (2 AC) – ₹41,990 प्रति व्यक्ति

इस पैकेज में ट्रेन टिकट, होटल में ठहराव, दिन में तीन समय शाकाहारी भोजन, बस से लोकल साइटसीन और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है। रेलवे की ओर से इस यात्रा पर 33 प्रतिशत तक की रियायत भी दी जा रही है।

Read More: जिम बॉडी के पीछे छूट रही किडनी? पेशाब में प्रोटीन दे सकता है खामोश चेतावनी

बुकिंग, रद्दीकरण और जरूरी शर्तें

यात्रा की बुकिंग के लिए यात्री इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं – 6290861600, 8595937731, 8595937732, IRCTC के अनुसार-

  • यात्रा से 15 दिन पहले टिकट रद्द करने पर केवल ₹250 की कटौती होगी।
  • यात्रा से 4 दिन से कम समय पहले टिकट रद्द कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
  • यात्रा के लिए कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

श्रद्धालुओं में दिखा खासा उत्साह

पूर्वी जोन के पर्यवेक्षक मनीष कुमार और संजीव कुमार के अनुसार, इस विशेष भारत गौरव ट्रेन (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train)  को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग पहले ही जानकारी लेने और बुकिंग कराने के लिए संपर्क कर रहे हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी, बल्कि एक सुरक्षित, सुविधाजनक और संगठित तीर्थयात्रा का अनुभव भी देगी।

भारत गौरव ट्रेन योजना की शुरुआत भारतीय रेलवे ने नवंबर 2021 में की थी। इसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत पहली भारत गौरव ट्रेन जून 2022 में चलाई गई। तब से यह ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थ और पर्यटन स्थलों के लिए संचालित की जा रही है।

खबरें और भी-  26 की उम्र में विधायक, 45 में राष्ट्रीय अध्यक्ष – नितिन नबीन के उदय से बीजेपी में पीढ़ीगत बदलाव

You Might Also Like

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र, बोले- खुद पर भरोसा रखो, तनाव खुद दूर होगा

Food Adulteration in India: थाली में जहर, लेबल पर शुद्धता! संसद में राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, खाद्य मिलावट को बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट

Holi Special Trains: होली पर घर जाना होगा आसान! उत्तर रेलवे की 108 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से सबसे ज्यादा राहत

Bharat Taxi App: क्या है भारत टैक्सी ऐप और कैसे ये बदल सकता है कैब इंडस्ट्री का खेल?

Bharat Taxi Launched: Uber-Ola के मुकाबले भारत टैक्सी, सहकारिता मॉडल पर आधारित नई राइड सेवा

TAGGED:Bhagalpur NewsBharat Gaurav TrainIndian Railways NewsIRCTC Special PackageIRCTC TourJyotirling DarshanPilgrimage Tour PackageReligious Train IndiaShiv PilgrimageTemple Tourism India
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Pappu Yadav Arrest Case
बिहार

Pappu Yadav Arrest Case: आधी रात की गिरफ्तारी से अस्पताल तक, क्या पप्पू यादव जाएंगे जेल या मिलेगी राहत?

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-02-07
Kotdwar controversy: कोटद्वार विवाद के बीच इंसानियत की मिसाल बने दीपक, मदद की रकम समाजसेवा में लगाने का ऐलान
8th Pay Commission: क्या 2026 में भी टल जाएगा 8वां वेतन आयोग? बजट के आंकड़ों से मिले अहम संकेत!
Budget 2026: टूट सकती है 75 साल पुरानी बजट परंपरा, वित्त मंत्री का ‘नया फॉर्मूला’ बदलेगा आर्थिक सोच
E-Newspaper 06/02/2026
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?