By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rajasthan News: राजस्थान में 2030 तक हर जिले में बनेगा साइबर पुलिस स्टेशन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राजस्थान > Rajasthan News: राजस्थान में 2030 तक हर जिले में बनेगा साइबर पुलिस स्टेशन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ऐलान
राजस्थान

Rajasthan News: राजस्थान में 2030 तक हर जिले में बनेगा साइबर पुलिस स्टेशन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ऐलान

Rupam
Last updated: 2026-05-10 11:10 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-10
Share
Rajasthan Cyber Police Stations
Rajasthan News: राजस्थान में 2030 तक हर जिले में बनेगा साइबर पुलिस स्टेशन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ऐलान
SHARE

Rajasthan Cyber Police Stations: राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले वर्षों में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक बनाएगी और वर्ष 2030 तक हर जिले में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित लोक अभियोजकों और विशेष लोक अभियोजकों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को तकनीक के साथ मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Contents
‘लोक अभियोजक न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं’नए आपराधिक कानूनों पर फोकसराजस्थान में खुले 42 नए न्यायालय27 हजार लोगों को मिली विधिक सहायताCyber Shield और AI आधारित निगरानी प्रणाली होगी तैयारहर जिले में Cyber Police Station बनाने की तैयारीदिव्यांगजनों के मामलों में संवेदनशीलता जरूरी

‘लोक अभियोजक न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अभियोजक केवल राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, ‘बदलते कानूनों और नई न्यायिक चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों का लगातार प्रशिक्षण जरूरी हो गया है.’ मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों को आधुनिक कानूनों और साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रशिक्षित कर रही है, ताकि न्याय व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। (Rajasthan Cyber Police Stations)

नए आपराधिक कानूनों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीनों नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके तहत पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को नए कानूनों, साइबर अपराध और दिव्यांगजनों से जुड़े नियमों की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में अपराधों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, इसलिए कानून व्यवस्था को भी उसी गति से अपडेट करना जरूरी है। (Rajasthan Cyber Police Stations)

Bhajanlal Sharma News: उदयपुर विकास पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, 30 KM दायरे में बनेगा नया मास्टर प्लान

राजस्थान में खुले 42 नए न्यायालय

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने न्यायिक ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 42 नए न्यायालय स्थापित किए जा चुके हैं। फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और सलूंबर में जिला एवं सेशन न्यायालय शुरू किए गए हैं। वहीं बड़ी सादड़ी और केशोरायपाटन में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय भी बनाए गए हैं। (Rajasthan Cyber Police Stations)

Rajasthan CM News: युवाओं को भजनलाल शर्मा की सीख, महात्मा फुले से लें समाज सुधार की प्रेरणा

27 हजार लोगों को मिली विधिक सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब तक 27 हजार से अधिक लोगों को विधिक सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत (Rajasthan Cyber Police Stations) करीब 4 हजार पीड़ितों को 85 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा प्रदेशभर में 1 लाख 20 हजार से ज्यादा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 77 लाख लोगों को कानूनी जानकारी दी गई।

Cyber Shield और AI आधारित निगरानी प्रणाली होगी तैयार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा सिमुलेशन लैब स्थापित की गई है और ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार अब AI आधारित साइबर अपराध विश्लेषण प्रणाली विकसित करेगी, (Rajasthan Cyber Police Stations) जिससे डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड जैसे मामलों की तेजी से पहचान की जा सकेगी। इसके साथ ही राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर और साइबर हेल्पलाइन कॉल सेंटर की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

हर जिले में Cyber Police Station बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सभी पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जा चुकी हैं। अब सरकार अगले चरण में हर जिले में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2030 तक राजस्थान के सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन (Rajasthan Cyber Police Stations) स्थापित किए जाएंगे.’ यह कदम प्रदेश में साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान माना जा रहा है।

दिव्यांगजनों के मामलों में संवेदनशीलता जरूरी

मुख्यमंत्री ने लोक अभियोजकों से अपील करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून अब केवल व्यवस्था बनाए रखने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि सामाजिक न्याय और जनकल्याण का मजबूत आधार बन चुका है। (Rajasthan Cyber Police Stations)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Rajasthan CM News: युवाओं को भजनलाल शर्मा की सीख, महात्मा फुले से लें समाज सुधार की प्रेरणा

Bhajanlal Sharma News: उदयपुर विकास पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, 30 KM दायरे में बनेगा नया मास्टर प्लान

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति की बाधाएं खत्म!

Neemrana Fire News: नीमराना के कबाड़ गोदाम में लगी आग ने ली 4 जानें, परफ्यूम की शीशियों से भड़की लपटें

Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द

TAGGED:Bhajanlal SharmaCyber CrimeCyber Police StationCyber SecurityJaipur NewsRajasthan GovernmentRajasthan News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
PM Modi Telangana Speech
राष्ट्रीय

PM Modi का विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- ‘साथ आओ वरना जो मिल रहा है वो भी आधा हो जाएगा’

Rupam Rupam 2026-05-10
West Bengal Bomb Blast News: आरजी कर पीड़िता के घर के पास धमाका, बंगाल में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
Joint Property Ownership: जॉइंट प्रॉपर्टी में मालिकाना हक का नियम, पार्टनर की मौत के बाद किसे मिलती है संपत्ति?
West Bengal BJP Government: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत 21 राज्यों के CM होंगे शामिल
PM Gram Sadak Yojana: मध्यप्रदेश के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार, 1763 करोड़ से बनेंगी 963 सड़कें
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?