Political News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान के बात अब DNA वाले बयान ने राजनीति के चर्चा के बाजार को गर्म करके रखा हुआ है। इसी क्रम में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने CM योगी के DNA वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो हर जगह हिंसा कर रहे हैं। हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ रहे हैं। इनका डीएनए और बांग्लादेश का डीएनए एक जैसा हो सकता है।
Political News : उनका और बांग्लादेश का डीएनए एक
पत्रकारों से बात करते हुए सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोग हिंसा करने वाले लोग हैं। ये वे ही हैं जो संभल, ज्ञानवापी और मथुरा में हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ़ रहे हैं। वे 1991 के कानून (पूजा स्थल अधिनियम) के बावजूद अन्याय कर रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि धार्मिक स्थल वैसे ही रहेंगे जैसे वे 1947 में थे। बांग्लादेश में भी ऐसा हो रहा है, उनका डीएनए और बांग्लादेश का डीएनए एक ही है।
Political News : संविधान की वजह से मुसलमानों को मिला सम्मान
डॉ. बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए अबू आजमी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया और सभी को समानता दी। मैं उन्हें सलाम करता हूं। संविधान की वजह से ही इस देश में मुसलमानों को सम्मान मिला है। कुछ लोग इसे (संविधान) खत्म करना चाहते हैं। मैं नागरिकों और हाशिए पर पड़े लोगों से अपील करता हूं कि संविधान की रक्षा की जानी चाहिए।
Political News : क्या बोले थे CM योगी ?
गौरतलब है कि अयोध्या के राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा था कि संभल के दंगाइयों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों का डीएनए बाबर जैसा ही है। याद कीजिए बाबर के आदमियों ने 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी यही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और डीएनए एक ही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-new-bribe-policeman-caught-red-handed-while-taking/



