रिपोर्टर- राहुल कुमार
Parliament News : आज सोमवार को वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ़ INDIA गठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग से मिलने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने विपक्षी सांसदों को रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
विपक्ष ने इसे लोकतंत्र और मताधिकार पर सीधा हमला बताया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और एक व्यक्ति एक वोट को सुनिश्चित करने की बात कही।
Parliament News : ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ पर जमकर बवाल
गठबंधन के नेताओं का कहना है कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा की है। उन्होंने साफ़ कहा कि वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने आ चुकी है और इसे छिपाया नहीं जा सकता।

Parliament News : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप
विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, फर्जी नाम और मतदाता सूची से वैध नाम हटाए जाने जैसे मामलों को लेकर लंबे समय से चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव तभी संभव हैं जब मतदाता सूची पूरी तरह से साफ और अद्यतन हो।
‘मोदी-शाह कायर’, विपक्षी सांसदों ने लगाए नारे, पुलिस ने किया अरेस्ट
◆ दिल्ली पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित अन्य INDIA ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में लिया @priyankagandhi | अखिलेश यादव | #AkhileshYadav | #votechoriexposed | दिल्ली पुलिस |… pic.twitter.com/n8tozq8Wen
— News24 (@news24tvchannel) August 11, 2025
Parliament News : आने वाले दिनों में बड़े आंदोलनों की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सभी सांसद एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और साफ़-सुथरी वोटर लिस्ट की मांग को लेकर नारेबाजी की। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि देश के हर नागरिक को उसका वैध वोट डालने का अधिकार सुरक्षित नहीं मिल जाता। “यह सिर्फ़ राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है,” एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने कहा। “हम हर हाल में अपना हक़ लेकर रहेंगे।”
देशभर में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और आने वाले दिनों में विपक्ष द्वारा और बड़े आंदोलनों की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़े – Kajri Teej 2025: कजरी तीज पर जरूर करें ये उपाय, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व



