Noida News : नोएडा थाना सेक्टर 58 पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो राह चलते लोगों से मोबाइल लूटा करते थे। दरअसल, पुलिस बिशनपुरा मंडी के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से संदिग्ध एक मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति आते दिखाए दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन बाइक डिस्बेलेंस होकर गिर गई। पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने टीम पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में जा लगी जो मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।
घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान शकील निवासी मयूर विहार फेस 1 दिल्ली के रूप में हुई। जबकि पुलिस ने दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान फरीद निवासी अलीगढ़ के रुप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इनके पास से अवैध तमंचा के साथ चोरी के पांच मोबाइल बरामद किए गए है। इसमें से बरामद किए गए मोबाइल के संबंध में थाना सेक्टर-58 में केस दर्ज है। वहीं बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी।
Noida News : शातिर किस्म के अपराधी है बदमाश
वहीं मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। जो राहगीरों से मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग किया करते थे। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। आसपास के जनपद और दिल्ली में भी इनकी डिटेल साझा की गई है। ताकि इनका आपराधिक रिकार्ड पता किया जा सके।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/up-police-news-the-anti-corruption-team-grabbed-him-by-the-collar-and-pushed-him-into-the-car/



