By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Noida News : बैंक खातों की जानकारी चीन भेजकर ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > नोएडा > Noida News : बैंक खातों की जानकारी चीन भेजकर ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार
नोएडा

Noida News : बैंक खातों की जानकारी चीन भेजकर ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-01-24 12:22 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-01-24
Share
Noida News
Noida News: Three cyber thugs arrested for cheating by sending bank account information to China
SHARE

Noida News : नोएडा एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो चीनी नागरिकों को साइबर अपराध और धोखाधड़ी करने के लिए भारतीय बैंकों के खाते उपलब्ध करवाते हैं। इनके 5 साथी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसटीएफ ने इनके पास से एक लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट ,5 आधार कार्ड, चार सिम कार्ड, 5 चेक बुक, 22 डेबिट/ क्रेडिट कार्ड ,150 रुपए नगद 80 नेपाली करेंसी व अन्य दस्तावेज बरामद किया है।

Noida News : जाने कैसे पकड़े गए आरोपी
मामले में जानकारी देते हुए नोएडा एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एसटीएफ में तैनात उप निरीक्षक दीपक कुमार को सूचना मिली कि चीनी नागरिकों को धोखाधड़ी करने के उद्देश्य खाते उपलब्ध करवाने वाले गिरोह के कुछ लोग ग्रेटर नोएडा में आए हैं। सूचना मिलने ही थाना सूरजपुर क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास से नवरत्न सिंह खुराल निवासी फतेहगंज बड़ोदरा शहर गुजरात, तनवीर निवासी बीबीनगर बुलंदशहर तथा साकिब शेख निवासी जनपद जलगांव महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया।

Noida News : पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
एसटीएफ के एसपी का कहना है कि इनके अन्य साथी अवधेश, आलिया खान, आकाश ,रोशन और अमित परमार फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे लोग साइबर अपराध कर भारतीय नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले चीनी नागरिकों को बैंक खाता उपलब्ध करवाते हैं। चीनी नागरिक साइबर अपराध करके भारतीय नागरिकों से अवैध रूप से धन की वसूली करते हैं। इस कार्य में धन के आदान-प्रदान के लिए उन्हें भारतीय खातों की आवश्यकता होती है। अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन में फेमा के नियमों से बचने के लिए ये लोग क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से लेनदेन करते हैं, तथा हवाला के जरिए धन का आदान प्रदान करते हैं, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसी की नजरों से बच्चे रहकर लेनदेन कर पाते हैं।

Noida News : ये था ठगी करने का तरीका
यहीं नहीं आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह लोग बाईनेन्स एप के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी (यूएसडीटी) चीनी नागरिकों से प्राप्त करके पी 2 पी के माध्यम से खाते में भेजकर धन को ट्रांसफर करते हैं। ये लोग खाता धारकों से खाते की चेक बुक, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के सिम को लेकर अपने मोबाइल में डालते हैं, खाते की समस्त जानकारी चीनी नागरिकों को देते हैं। जिस पर चीनी नागरिक हमें एक एप भेजते हैं। जिसे हम लोग अपने फोन में इंस्टॉल करके उसे सिम को रजिस्टर कर देते हैं। जिससे ट्रांजैक्शन करने पर आने वाला ओटीपी स्वत: ही चीनी नागरिकों के पास चला जाता है। जिससे वह बिना रोक-टोक के उस खाते में क्रिप्टो करेंसी यूएसडीटी के माध्यम से ट्रांजैक्शन करते हैं। जब तक खाते की लिमिट पूरी नहीं होती तब तक वह ऐसा करते रहते हैं। चीनी नागरिक इन खातों में पैसा इकट्ठा नहीं होने देते। पैसा आने के तुरंत बाद ही पैसा अन्य किसी खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-police-caught-583-people-in-3-hours-drinking-alcohol-in-public-places/

You Might Also Like

Noida International Airport Inauguration: CM योगी की मौजूदगी में जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान, किसानों का सपना और सम्मान साकार हुआ

Noida International Airport Flights: इंतजार खत्म, 15 जून से शुरू होंगी उड़ानें; जानिए पूरा शेड्यूल और यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

Greater Noida News: जेवर में 15 साल के गोपाल शर्मा की हत्या से सनसनी, CM योगी ने दिए सख्त आदेश

Nikki Bhati Case: निक्की भाटी मौत मामले में बड़ा समझौता, बच्चों के नाम होगी संपत्ति

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान का सपना सच, मुंबई फ्लाइट के लिए 10 मई से टिकट बुकिंग का बड़ा मौका

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Sanchita Ugale Viral Chats
मनोरंजनबॉलीवुड

Sanchita Ugale Suicide Case: संचिता उगले केस में नया ट्विस्ट! मौत के बाद वायरल हुईं चैट्स ने बढ़ाई हलचल

Rupam Rupam 2026-06-16
Rajasthan SET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 14 जून से शुरू होंगे आवेदन
Prayagraj Crime News: प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत
Kharkhoda Shri Ram Katha: खरखौदा में श्रीराम कथा की तैयारियां पूरी, 16 जून से गूंजेगा प्रभु राम का गुणगान,आचार्य शांतनु जी महाराज सुनाएंगे रामकथा
NDA female officer success story: इशिता सांगवान ने रचा इतिहास, NDA से बनीं भारत की पहली महिला फाइटर पायलट
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?