संवाददाता : वशु कसाना
Noida News : नोएडा के सेक्ट र-41 स्थित अगाहपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां बरात में चढ़त के दौरान की जा रही हर्ष फायरिंग में चलाई गई गोली ढाई साल के बच्चे अंश शर्मा को लग जाने के कारण खुशी का माहौल मातम में बदल गया। गोली लगने से घायल बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना 49 पुलिस और डीसीपी सहित पुलिस अधिकारी ने जांच के आदेश दिए है। फिलहाल, पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग करने वाला शख्स कौन है। इसके लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही और बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस पुलिस समारोह में बन रही वीडियो ग्राफी चेक करने में जुट है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Noida News : सिर में लगी गोली
आपको बता दें कि ये घटना रविवार देर रात की है। बारात चढ़ने के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग की। गोली बच्चा भी वहीं पर था। उसके सिर में गोली लगी और पार निकल गई। बच्चे की पहचान अंश करीब ढाई साल के रुप हुई है। गोली लगने के साथ समारोह में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे है। यही वजह है फायरिंग से एक बच्चे की जान चली गई।



