Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश अक्टूबर से लूट के मामले में फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार ताबिश दे रही था।
Noida News : चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन मंगलवार शाम थाना नॉलेज पार्क पुलिस झट्टा शमशान घाट को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर संधिक्त आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और वापस भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली जा लगी जो मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान सूरज निवासी अहमदनगर थाना बीबीनगर जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटर साईकिल, तमंचा, कारतूस आदि सामान बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Noida News : पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
मामले में जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर को आरोपी सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र से अपाचे मोटर साईकिल व 2 मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के साथी जीतू को लूटी हुई अपाचे मोटर साईकिल के साथ 27 अक्टूबर को पुलिस मुठभेड में व एक अन्य आरोपी राजा उर्फ मुकेश को एक चोरी की मोटर साईकिल के साथ 9 दिसम्बर को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर करीब एक दर्जन लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-accused-who-took-girl-to-forest-arrested-in-police-encounter/



