Noida News : ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है जिस पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह बदमाश एक बड़े ही शातिर गिरोह का सदस्य है, जो चोरी के मामले में फरार चल रहा था।
Noida News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, देर रात्रि थाना कासना पुलिस सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति साईट-5 चौकी की तरफ से मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को पीछे मोडकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो उस मोटरसाइकिल का पीछा किया। खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस टीम पर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान सुमित उर्फ दीपक पुत्र भागवीर सिंह निवासी रावपुर, थाना पिसावा, जनपद अलीगढ़ वर्तमान पता मौहल्ला तुलसी नगर, कस्बा व थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, जिस पर चोरी की दो बैटरी बंधी थी और एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
Noida News : मामले में पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
इस मामले में जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। वो कंपनियों और फैक्ट्रियों में चोरी किया करता था। पकड़े गए बदमाश की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/bjp-released-poster-accusing-kejriwal-of-being-an-electoral-hindu/



