Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के गेट पर आज यानि 25 नवंबर को किसान महापंचायत करेंगे, महापंचायत को लेकर किसान बहुत मेहनत से जुटे हुए है। किसान संगठनो की ओर से कहा गया की आंदोलन की रणनीति बना ली गयी है, अब बस गांव-गांव जाकर लोगों को महापंचायत में पहुंचने के लिए जागरूक करना है।
Greater Noida News: इन किसानों ने भी रखे अपने विचार
किसान नेता पवन खटाना, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव मलिक, बीकेयू महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष श्यामवीर नागर, जयकिशन नागर, भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान सभा के नेता जगवीर नंबरदार, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास जतन प्रधान, किसान नेता ब्रिजेश भाटी ने विचार व्यक्त किए।
Greater Noida News: कुछ इस तरह कर रहे जागरूक
संगठनों ने सभी किसानों को सलाह दी आप सभी अपने-अपने गांवों में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे जनजागरण करें। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के गांवों में संयुक्त प्रचार करने के बाद शाम को अपने- अपने गांवों में जाकर लोगों को जागृत करें।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-take-the-name-of-up-police-owaisi-who-beat-his-chest-at-jama-masjid/



