By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Somnath Temple History: सोमनाथ की गाथा…, हजार साल बाद भी अडिग आस्था, पीएम मोदी ने लेख में बताया मंदिर से जुड़ा भारत का आत्मविश्वास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > Somnath Temple History: सोमनाथ की गाथा…, हजार साल बाद भी अडिग आस्था, पीएम मोदी ने लेख में बताया मंदिर से जुड़ा भारत का आत्मविश्वास
राष्ट्रीय

Somnath Temple History: सोमनाथ की गाथा…, हजार साल बाद भी अडिग आस्था, पीएम मोदी ने लेख में बताया मंदिर से जुड़ा भारत का आत्मविश्वास

Manisha
Last updated: 2026-01-05 1:32 अपराह्न
Manisha Published 2026-01-05
Share
Somnath Temple History
Somnath Temple History: सोमनाथ की गाथा..., हजार साल बाद भी अडिग आस्था, पीएम मोदी ने लेख में बताया मंदिर से जुड़ा भारत का आत्मविश्वास
SHARE

Somnath Temple History: Somnath Temple History के एक हजार वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावनात्मक और विचारोत्तेजक लेख लिखा है। इस लेख में उन्होंने सोमनाथ मंदिर के बार-बार टूटने और हर बार पहले से अधिक भव्य रूप में खड़े होने की कहानी को भारत की अटूट सभ्यतागत चेतना से जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि ‘Somnath Temple ’ नाम सुनते ही मन और मस्तिष्क में गर्व, आत्मबल और आस्था की अनुभूति होती है।

Contents
1026 का आक्रमण और भारत की चेतनाआजादी के बाद पुनर्निर्माण की Somnath Temple Historyबार-बार टूटा, Somnath Temple HistorySomnath Temple History

पीएम मोदी के अनुसार, सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत आत्मा का प्रतीक है, जिसने सदियों तक आक्रमण, लूट और अपमान सहने के बावजूद अपनी पहचान नहीं खोई। इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए गुजरात के सोमनाथ पहुंचेंगे। यह आयोजन 8 से 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

READ MORE: सल्ट की दो बहनों का अनोखा विरोध, खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र- “क्या वीआईपी को अपराध की छूट है?”

1026 का आक्रमण और भारत की चेतना

प्रधानमंत्री ने अपने लेख में याद दिलाया कि Somnath Temple History पर पहला बड़ा आक्रमण 1026 ईस्वी में हुआ था। उन्होंने लिखा कि इस हमले को आज पूरे एक हजार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन सोमनाथ की पहचान विनाश से नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण और साहस से बनी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सभ्यता की निरंतरता और जीवटता को समझने के लिए सोमनाथ से बेहतर उदाहरण शायद ही कोई हो।

उन्होंने प्रसिद्ध पुस्तक ‘सोमनाथ: द श्राइन इटरनल’ का उल्लेख करते हुए बताया कि इतिहासकार और स्वतंत्रता सेनानी केएम मुंशी के अनुसार, महमूद गजनवी ने 18 अक्टूबर 1025 को सोमनाथ की ओर कूच किया था और लगभग 80 दिन बाद, 6 जनवरी 1026 को मंदिर पर हमला किया गया। उस समय हजारों रक्षकों ने मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

READ MORE: FPI की भारी बिकवाली से 2026 की शुरुआत, विदेशी निवेशकों ने दो दिन में निकाले ₹7,600 करोड़

आजादी के बाद पुनर्निर्माण की Somnath Temple History

प्रधानमंत्री मोदी ने लेख में आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की ऐतिहासिक भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 13 नवंबर 1947 को मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था और केएम मुंशी उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।

पीएम मोदी ने लिखा कि 1951 में Somnath Temple के उद्घाटन को लेकर उस समय राजनीतिक मतभेद भी सामने आए। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद अपने निर्णय पर अडिग रहे। आखिरकार 11 मई 1951 को सोमनाथ मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले गए। यह क्षण भारत के आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया।

बार-बार टूटा, Somnath Temple History

PM Modi ने बताया कि 13वीं से 18वीं सदी के बीच सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमले हुए। अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति से लेकर मुजफ्फर खान, महमूद बेगड़ा और औरंगजेब तक, कई शासकों ने इसे ध्वस्त करने का प्रयास किया। 1706 में इसे मस्जिद में बदल दिया गया, लेकिन इसके बावजूद सोमनाथ की आस्था जीवित रही।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर का भी उल्लेख किया, जिन्होंने 1783 में पास ही एक नए मंदिर का निर्माण कराया और पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाया। पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद की 19वीं सदी की सोमनाथ यात्रा को याद करते हुए कहा कि ऐसे मंदिर इतिहास की जीवित पुस्तक होते हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

Somnath Temple History

PM Modi ने लेख में कहा कि आज के हमलावर इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं, जबकि सोमनाथ आज भी उतनी ही भव्यता से खड़ा है। उन्होंने लिखा कि सोमनाथ यह सिखाता है कि नफरत और कट्टरता कुछ समय के लिए विनाश कर सकती हैं, लेकिन विश्वास और सृजन की शक्ति हमेशा स्थायी होती है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि जिस तरह Somnath हजार साल के संघर्ष के बाद भी खड़ा है, उसी तरह भारत भी अपनी प्राचीन गरिमा और वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को पुनः प्राप्त कर रहा है। उन्होंने लिखा कि ‘श्री Somnath महादेव के आशीर्वाद से भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो पूरी दुनिया के कल्याण के लिए कार्य करेगा।’ यह लेख न सिर्फ इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि आने वाले भारत के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी संदेश देता है।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

NEET छात्रों के लिए 45 मिनट एयरपोर्ट पर रुके पीएम मोदी, वजह जानकर करेंगे तारीफ

Paschim Banga Diwas: ‘बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है’, पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

NEET Re-Exam 2026 में बड़ा बवाल! नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का सेंटर, NTA की तकनीकी चूक से बढ़ी परेशानी

Mayawati BSP Ticket Controversy: मायावती-विश्वनाथ पाल वीडियो विवाद: BSP ने टिकट चयन पर दी सफाई

Telegram Ban Case: टेलीग्राम पर रोक से छिड़ी कानूनी बहस, कोर्ट पहुंचा मामला, जानिए भारत में App Ban Rules क्या कहते हैं?

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Patna Grand Home Guard Parade: Grand parade in Patna in the presence of the CM; 5,000 personnel become the center of attraction.
बिहार

CM Samrat Choudhary News: CM की मौजूदगी में पटना में भव्य परेड, 5000 जवान बने आकर्षण का केंद्र

Kannu Kannu 2026-06-18
Darwish Rasooli: डेब्यू मैच में टूटा अफगान खिलाड़ी का सपना, पिता की मौत के बाद मैदान पर दो बार चोटिल हुए दार्विश रसूली
Uttar Pradesh Governance: जनता की चौखट पर प्रशासन, DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Samajwadi Party Brahmin Outreach: PDA के साथ ब्राह्मण वोट पर फोकस, सपा की नई राजनीतिक रणनीति
PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और PM फिको से करेंगे अहम बातचीत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?