LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र, बोले- खुद पर भरोसा रखो, तनाव खुद दूर होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र, बोले- खुद पर भरोसा रखो, तनाव खुद दूर होगा
राष्ट्रीयताज़ा खबरे

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र, बोले- खुद पर भरोसा रखो, तनाव खुद दूर होगा

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-02-06 11:17 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 6 महीना ago
Share
PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026
PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र, बोले- खुद पर भरोसा रखो, तनाव खुद दूर होगा
SHARE

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: देशभर के छात्रों के लिए आज का दिन खास रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें संस्करण (PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026) में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। यह कार्यक्रम उन लाखों छात्रों के लिए मार्गदर्शक बना, जो परीक्षा के तनाव, करियर की उलझनों और भविष्य की दिशा को लेकर असमंजस में रहते हैं। इस साल परीक्षा पे चर्चा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के लिए चार करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जो इसकी लोकप्रियता और जरूरत को दर्शाता है।

Contents
खुद पर विश्वास सबसे बड़ा हथियार: पीएम मोदीस्किल ज्यादा जरूरी या मार्क्स? पीएम का संतुलन मंत्रAI का सही इस्तेमाल सीखें, डरें नहींसस्ता इंटरनेट, लेकिन समय सबसे कीमतीपढ़ाई का पैटर्न अपना बनाइए, दूसरों की नकल नहींउम्र नहीं, ऊर्जा मायने रखती है – पीएम का प्रेरक किस्साक्यों खास रहा परीक्षा पे चर्चा 2026?

खुद पर विश्वास सबसे बड़ा हथियार: पीएम मोदी

कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने छात्रों को सबसे अहम सीख देते हुए कहा, ‘आपके माता-पिता, शिक्षक या दोस्त कुछ भी कहें, लेकिन सबसे पहले आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि परीक्षा को जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा मानना चाहिए। साथ ही जो भी सुझाव मिलें, उन्हें ध्यान से सुनें, लेकिन अंतिम फैसला अपने अनुभव और समझ के आधार पर लें।

स्किल ज्यादा जरूरी या मार्क्स? पीएम का संतुलन मंत्र

छात्रों के सबसे अहम सवाल – स्किल या मार्क्स, क्या ज्यादा जरूरी है? इस पर पीएम मोदी ने संतुलन की बात कही। उन्होंने बताया कि स्किल दो तरह की होती है-

  • लाइफ स्किल
  • प्रोफेशनल स्किल

पीएम मोदी ने (PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026) कहा कि स्किल की शुरुआत ज्ञान से होती है, लेकिन सिर्फ किताबों का ज्ञान काफी नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यवहार, सोच और निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी है।

Read More: कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, 294 सीटों पर अकेले उतरने का ऐलान

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026
PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026

AI का सही इस्तेमाल सीखें, डरें नहीं

जब छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर सवाल किया, तो पीएम मोदी ने इसे डरने की नहीं, समझदारी से अपनाने की सलाह दी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि छात्र AI से पूछ सकते हैं- ‘मेरी उम्र और रुचि के अनुसार मुझे 10 बेहतरीन बायोग्राफी सुझाइए।’ पीएम ने (PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026) स्पष्ट किया कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए करें, न कि समय बर्बाद करने के लिए।

सस्ता इंटरनेट, लेकिन समय सबसे कीमती

पीपीसी के दौरान पीएम मोदी ने इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर भी अहम चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘इंटरनेट सस्ता है, लेकिन आपका समय सबसे कीमती है, उसे बर्बाद मत कीजिए।’ उन्होंने छात्रों को डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचने और ऑनलाइन कंटेंट को सोच-समझकर चुनने की सलाह दी।

पढ़ाई का पैटर्न अपना बनाइए, दूसरों की नकल नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि हर छात्र का पढ़ने का तरीका अलग होता है। कोई रात में बेहतर पढ़ता है, तो कोई सुबह। उन्होंने कहा, ‘किसी के कहने पर मत चलिए, अपने अनुभव से तय कीजिए कि आपके लिए क्या सही है।’ अपने पढ़ाई के पैटर्न को पहचानना ही तनाव से बचने की कुंजी है।

उम्र नहीं, ऊर्जा मायने रखती है – पीएम का प्रेरक किस्सा

पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए छात्रों को सकारात्मक सोच का संदेश दिया। उन्होंने बताया, ’17 सितंबर को एक नेता ने कहा कि आपके 75 साल हो गए, तो मैंने कहा 25 अभी बाकी हैं। मैं बीते हुए को नहीं, बचे हुए को गिनता हूं।’ यह संदेश छात्रों के लिए प्रेरणा बना कि उम्र या असफलता नहीं, सोच मायने रखती है।

क्यों खास रहा परीक्षा पे चर्चा 2026?

परीक्षा पे चर्चा (PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026) सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के लिए मानसिक संबल बन चुका है। पीएम मोदी का सीधा संवाद छात्रों को यह एहसास कराता है कि परीक्षा से बड़ा जीवन है और जीवन में सबसे बड़ी ताकत आत्मविश्वास है।

Also read:  मणिपुर में करीब एक साल बाद चुनी हुई सरकार की वापसी, वाई खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, शांति बहाली सबसे बड़ी चुनौती

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

झांसी: Mid-Day Meal Ghotala का आरोप, 15 हजार का चेक बना 2.15 लाख

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश

TAGGED:AI in EducationBoard Exam PreparationEducation News IndiaExam StrategyExam Stress TipsPariksha Pe CharchaPM Modi StudentsStudent Life SkillsStudent Motivation IndiaYouth Inspiration
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Patna University
बिहार

Patna University में परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का विरोध

Meena Chauhan By Meena Chauhan 3 दिन ago
Meerut News: सेंटल्यूक्स उपकेंद्र में आयोजित हुआ विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण
Today eNewspaper | 03 August 2026 Breaking News & Headlines
हरियाणा में मांगों पर अड़े नगर पालिका कर्मचारी, अब 11 अगस्त तक हड़ताल; सड़कों पर जमा हुआ 6000 टन कचरा
Sultanganj Kanwar Yatra: पहली सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का महासागर
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?