LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: PM Modi Fuel Saving Appeal: पीएम मोदी की बड़ी अपील, पेट्रोल-डीजल बचाइए, विदेशी खर्च घटाइए, देशभक्ति को जीवनशैली बनाने का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > PM Modi Fuel Saving Appeal: पीएम मोदी की बड़ी अपील, पेट्रोल-डीजल बचाइए, विदेशी खर्च घटाइए, देशभक्ति को जीवनशैली बनाने का संदेश
राष्ट्रीय

PM Modi Fuel Saving Appeal: पीएम मोदी की बड़ी अपील, पेट्रोल-डीजल बचाइए, विदेशी खर्च घटाइए, देशभक्ति को जीवनशैली बनाने का संदेश

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-10 10:04 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
PM Modi Fuel Saving Appeal
PM Modi Fuel Saving Appeal: पीएम मोदी की बड़ी अपील, पेट्रोल-डीजल बचाइए, विदेशी खर्च घटाइए, देशभक्ति को जीवनशैली बनाने का संदेश
SHARE

PM Modi Fuel Saving Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का बेहद संयमित इस्तेमाल करने की अपील की है। तेलंगाना में करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी (PM Modi Fuel Saving Appeal) ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में ईंधन बचाना सिर्फ आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि देशहित और जिम्मेदारी का विषय बन चुका है। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को इम्पोर्टेड फ्यूल पर निर्भरता कम करनी होगी, तभी देश वैश्विक युद्ध और सप्लाई चेन संकट के असर को कम कर पाएगा।

Contents
‘वर्क फ्रॉम होम जैसी आदतें फिर अपनानी होंगी’मेट्रो, कार पूलिंग और रेलवे इस्तेमाल करने की सलाहविदेश यात्रा और सोने की खरीद पर भी दिया संदेशखाने के तेल और खाद पर भी जताई चिंता‘सरकार नागरिकों पर बोझ नहीं पड़ने दे रही’ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फोकसतेलंगाना को मिली हजारों करोड़ की परियोजनाएं

‘वर्क फ्रॉम होम जैसी आदतें फिर अपनानी होंगी’

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Fuel Saving Appeal) ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। उन्होंने कहा कि आज फिर समय की मांग है कि इन तरीकों को प्राथमिकता दी जाए ताकि ईंधन की खपत कम हो सके। प्रधानमंत्री के अनुसार, छोटे-छोटे बदलाव भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

Read More: सत्ता के लिए DMK को भी दिया धोखा… PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा वार

मेट्रो, कार पूलिंग और रेलवे इस्तेमाल करने की सलाह

पीएम मोदी ने लोगों से निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों को मेट्रो से सफर करने की आदत बनानी चाहिए। अगर कार का इस्तेमाल जरूरी हो, तो कार पूलिंग को अपनाना चाहिए। वहीं माल ढुलाई के लिए रेलवे का ज्यादा उपयोग करने पर भी उन्होंने जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिजली से चलने वाली ट्रेनों के जरिए डीजल और पेट्रोल की बचत संभव है।

विदेश यात्रा और सोने की खरीद पर भी दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Fuel Saving Appeal) ने कहा कि आज का समय देशहित में कुछ व्यक्तिगत फैसले लेने का है। उन्होंने विदेशों में शादी या घूमने जाने के बढ़ते चलन का जिक्र करते हुए कहा कि लोग चाहें तो एक साल के लिए ऐसी यात्राएं टाल सकते हैं। उन्होंने सोने की खरीदारी पर भी संयम बरतने की अपील की। पीएम मोदी के मुताबिक, सोने के आयात पर देश की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में अगर लोग कुछ समय तक सोने की खरीद कम करें तो इससे विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

खाने के तेल और खाद पर भी जताई चिंता

प्रधानमंत्री ने कहा कि खाने के तेल के आयात पर भी देश को भारी विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। उन्होंने लोगों से तेल का सीमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे परिवार की सेहत भी बेहतर होगी और देश का आर्थिक बोझ भी कम होगा। इसके साथ ही उन्होंने रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने किसानों से केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे जमीन की उर्वरता भी सुरक्षित रहेगी और विदेशी निर्भरता भी घटेगी।

‘सरकार नागरिकों पर बोझ नहीं पड़ने दे रही’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन सरकार नागरिकों और किसानों पर सीधा बोझ कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में खाद का एक बैग करीब 3000 रुपये में बिक रहा है, जबकि भारत में किसानों को वही खाद 300 रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है।

ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फोकस

पीएम मोदी (PM Modi Fuel Saving Appeal) ने कहा कि आज पूरी दुनिया ऊर्जा सुरक्षा की अहमियत समझ रही है। इसी कारण भारत सरकार सोलर पावर, इथेनॉल ब्लेंडिंग और गैस आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से निवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत अब सोलर एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। साथ ही सरकार पाइप्ड गैस सप्लाई और CNG आधारित ट्रांसपोर्ट सिस्टम को भी बढ़ावा दे रही है।

तेलंगाना को मिली हजारों करोड़ की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री (PM Modi Fuel Saving Appeal) ने तेलंगाना के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्य परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग-167 का फोरलेन विस्तार, काजीपेट-विजयवाड़ा रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग, ग्रीनफील्ड पेट्रोलियम टर्मिनल और वारंगल का पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तेलंगाना के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा दोनों को समान प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश

PM Modi Australia Visit: ‘मां तुझे सलाम’ से लेकर ‘शिव तांडव’ तक… मेलबर्न में PM मोदी के स्वागत की भव्य तस्वीर

TAGGED:Energy SecurityForeign ExchangeFuel SavingIndia EconomyLPGNarendra Modinatural farmingPetrol Diesel Pricessolar energyTelangana Projects
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
DM प्रणय सिंह लहरा घाट निरीक्षण कासगंज कांवड़ यात्रा
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा: DM प्रणय सिंह ने किया लहरा घाट का निरीक्षण, दिए सुरक्षा-सफाई के निर्देश

Meena Chauhan By Meena Chauhan 1 दिन ago
मेरठ में मुस्लिम समाज ने की शिवभक्तों की सेवा, कांवड़ियों को पिलाई ठंडी शिकंजी
Today eNewspaper | 05 August 2026 Breaking News & Headlines
KCC Loan मुद्दे पर लोकसभा में उठी किसानों की आवाज
Digital Health Mission: ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क बना बड़ी चुनौती
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?