By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के लोगों में दहशत, पाकिस्तान का पूरा हाल जानें इस रिपोर्ट में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राष्ट्रीय > Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के लोगों में दहशत, पाकिस्तान का पूरा हाल जानें इस रिपोर्ट में
राष्ट्रीय

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के लोगों में दहशत, पाकिस्तान का पूरा हाल जानें इस रिपोर्ट में

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-08-12 2:38 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-08-12
Share
Capture
SHARE

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला पूरा कर लिया है. मंगलवार की रात पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हिंदुस्तान ने आतंकियों पर की गई इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया है. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के न तो किसी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है और न ही आम नागरिकों को टारगेट किया गया है. भारत की ओर से पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों पर बम गिराए गए हैं.

मीटिंग में पहुंचे शहबाज शरीफ
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए लक्षित हमलों ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन हमलों के बाद इस्लामाबाद में बुलाई गई नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की स्थिति तनावपूर्ण रही। बैठक में सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर भी मौजूद थे, जिन पर पहलगाम आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। पाकिस्तान के भीतर भी उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि पंजाब प्रांत को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में स्कूल खुले रखने का निर्णय लिया गया है।

पाकिस्तान के पंजाब में इमरजेंसी
भारत की हालिया सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल मच गई है, जिसके चलते पंजाब प्रांत में आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने मौजूदा हालात को देखते हुए पूरे प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी है, और बुधवार के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारत की एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान की ओर से 26 लोगों की मौत और 46 से ज्यादा लोगों घायल होने की पुष्टि की गई है। पाकिस्तान में बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय को इस हमले में काफी नुकसान पहुंचा है और मरकज सुहानअल्ला पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। यही नहीं, जानकारी के मुताबिक जैश के मुखिया मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की इस हमले में मौत हो गई और चार करीबियों की भी जान चली गई है।

सरकार का बयान
आतंकी अड्डों पर की गई इस सैन्य कार्रवाई को भारत ने अपने अधिकार के तहत अंजाम दिया है। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नपी-तुली, सावधानीपूर्ण और बिना किसी उकसावे के तहत की गई है। हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि हमने भारत की ओर से लगाए गए हर आरोप की समय-समय पर जांच की है, लेकिन भारत ने हर बार हमलों की निष्पक्ष जांच का प्रस्ताव ठुकराया है। भुट्टो ने कहा कि अब भारत ने सैन्य कार्रवाई की है, जिसके बाद पाकिस्तान के पास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत जवाब देने का अधिकार है। बता दें, यह वही भुट्टो हैं जिन्होंने सिंधु नदी समझौता सस्पेंड होने के बाद ‘पानी बहेगा या फिर खून बहेगा’ वाला बयान दिया था।

You Might Also Like

LPG Cylinder Crisis India: रसोई गैस पर संकट की आंच… देशभर में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें

India Government Schemes: अब अपना बिजनेस शुरू करना हुआ आसान, सरकार दे रही ₹10 लाख तक का लोन

Brigade Parade Ground Kolkata: PM मोदी की कोलकाता रैली से पहले हाई अलर्ट, SPG ने हटवाया मेन स्टेज

PM Modi Kerela Visit: वैश्विक संकट पर भी हो रही राजनीति… केरल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

जब चर्चा का वक्त आता है, तो लंदन-जर्मनी चले जाते हैं… लोकसभा में अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

TAGGED:operation sindoor
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
US Iran Conflict
बिज़नेस

US Iran Conflict: ट्रंप के बयान से बदला माहौल, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

Manisha Manisha 2026-03-10
Delhi Politics: ‘फांसी घर’ विवाद में सियासी भूचाल, केजरीवाल की पेशी से गरमाई दिल्ली की राजनीति
T20 World Cup 2026 Final: अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल तो क्या होगा फैसला? जानिए ICC का पूरा नियम
India LPG Supply: ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्र का बड़ा फैसला, रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
Kangana Ranaut: कंगना ने गुपचुप रचा ली सगाई? उंगली में दिखी डायमंड रिंग
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?