LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: NCERT की 9वीं की किताब में बड़ा बदलाव, अब छात्र पढ़ेंगे SIR, वेद और आपातकाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > NCERT की 9वीं की किताब में बड़ा बदलाव, अब छात्र पढ़ेंगे SIR, वेद और आपातकाल
राष्ट्रीयशिक्षा

NCERT की 9वीं की किताब में बड़ा बदलाव, अब छात्र पढ़ेंगे SIR, वेद और आपातकाल

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-06-26 10:04 अपराह्न
By Lokhit Kranti 2 महीना ago
Share
NCERT Class 9 Social Science Book
NCERT की 9वीं की किताब में बड़ा बदलाव, अब छात्र पढ़ेंगे SIR, वेद और आपातकाल
SHARE

NCERT Class 9 Social Science Book: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक जारी कर दी है। नई किताब में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिनकी चर्चा शिक्षा जगत से लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों तक हो रही है। पाठ्यक्रम (NCERT Class 9 Social Science Book) में जहां भारतीय ज्ञान परंपरा, महिला प्रतिनिधित्व और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े नए विषय जोड़े गए हैं, वहीं संविधान से जुड़े कुछ विस्तृत हिस्सों को संक्षिप्त कर दिया गया है।

Contents
संविधान की प्रस्तावना बनी रही, लेकिन बदला प्रस्तुतीकरणअब छात्र पढ़ेंगे SIR की प्रक्रियावेद और भारतीय ज्ञान परंपरा को मिला प्रमुख स्थानआपातकाल पर नया अध्यायमहिला आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष फोकसशिक्षा और लोकतंत्र की नई दिशा

नई पुस्तक का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय समाज, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत के बारे में व्यापक जानकारी देना बताया जा रहा है। हालांकि, किताब में किए गए कुछ बदलावों को लेकर बहस भी शुरू हो गई है। खासकर संविधान की प्रस्तावना में मौजूद प्रमुख शब्दों की विस्तृत व्याख्या हटाए जाने और नए अध्यायों को शामिल किए जाने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। (NCERT Class 9 Social Science Book)

संविधान की प्रस्तावना बनी रही, लेकिन बदला प्रस्तुतीकरण

नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में संविधान की प्रस्तावना को शामिल किया गया है, लेकिन उससे जुड़े विस्तृत स्पष्टीकरण को सीमित कर दिया गया है। पहले विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में शामिल प्रमुख अवधारणाओं जैसे Sovereign (सार्वभौम), Socialist (समाजवादी), Secular (धर्मनिरपेक्ष), Democratic (लोकतांत्रिक), Liberty (स्वतंत्रता), Equality (समानता) और Fraternity (बंधुत्व) के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती थी। नए संस्करण में इन शब्दों की विस्तृत व्याख्या (NCERT Class 9 Social Science Book) को हटाकर सामग्री को अधिक संक्षिप्त रूप दिया गया है।

Congress UP Incharge: कांग्रेस ने बदली रणनीति, यूपी, हरियाणा और कर्नाटक में कांग्रेस ने किए अहम बदलाव

अब छात्र पढ़ेंगे SIR की प्रक्रिया

नई पुस्तक में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया है। इसी क्रम में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। किताब में बताया गया है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं और मृत्यु, स्थान परिवर्तन, दोहरे पंजीकरण या अन्य त्रुटियों की स्थिति में नाम हटाए जाते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को यह भी समझाया (NCERT Class 9 Social Science Book) जाएगा कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया कैसे संचालित होती है।

वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा को मिला प्रमुख स्थान

नई किताब का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित है। इसमें चारों वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का परिचय शामिल किया गया है। पुस्तक में बताया गया है कि वेद भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक विकास के प्रमुख स्रोतों में से हैं। इनके माध्यम से (NCERT Class 9 Social Science Book) विद्यार्थियों को दर्शन, शिक्षा, समाज, संगीत, नैतिक मूल्यों और जीवन दृष्टि से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे छात्रों को भारत की प्राचीन बौद्धिक परंपराओं को समझने का अवसर मिलेगा।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

आपातकाल पर नया अध्याय

नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में आपातकाल को भी शामिल किया गया है। इस अध्याय के माध्यम से छात्रों को उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका और नागरिक अधिकारों पर पड़े प्रभाव (NCERT Class 9 Social Science Book) के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं की समझ प्रदान करना बताया गया है।

महिला आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष फोकस

पाठ्यपुस्तक में महिला प्रतिनिधित्व और राजनीतिक भागीदारी को भी प्रमुखता दी गई है। अध्याय में बताया गया है कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के स्तर पर अभी भी सुधार की आवश्यकता है। स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी के उदाहरणों के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका को समझाया गया है। (NCERT Class 9 Social Science Book)

शिक्षा और लोकतंत्र की नई दिशा

नई पुस्तक के जरिए NCERT ने सामाजिक विज्ञान को केवल ऐतिहासिक और राजनीतिक घटनाओं तक सीमित रखने के बजाय चुनावी प्रक्रिया, सांस्कृतिक विरासत और समकालीन मुद्दों से जोड़ने की कोशिश की है। इन बदलावों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि नई पीढ़ी भारतीय लोकतंत्र, संविधान(NCERT Class 9 Social Science Book)और सांस्कृतिक परंपराओं को किस नजरिए से समझती है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश

PM Modi Australia Visit: ‘मां तुझे सलाम’ से लेकर ‘शिव तांडव’ तक… मेलबर्न में PM मोदी के स्वागत की भव्य तस्वीर

TAGGED:Constitution PreambleNCERT Class 9 BookNCERT New CurriculumSIRSocial Science TextbookVedas in NCERT
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
बिहार में लगा स्मार्ट मीटर जो बिजली चोरी की जानकारी देता है
बिहार

बिहार में जासूस की तरह काम कर रहे स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी और फर्जीवाड़े का चुपचाप भेज रहे सुराग

Meena Chauhan By Meena Chauhan 5 दिन ago
झांसी मेडिकल कॉलेज चोरी: 174 गार्ड फिर भी नहीं बचा पाए डॉक्टरों के घर, 5 घरों के टूटे ताले
झांसी में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार, 9.20 लाख नकद बरामद
गाजियाबाद: हरिद्वार से स्केटिंग कर गंगाजल लाए नंदिनी-युग का ACP ने किया स्वागत
राजस्थान की एक और तस्वीर? हरभजन सिंह का AAP पर पलटवार, बोले- नशे का मुद्दा छिपाया नहीं जाएगा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?