By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Brahmaputra Six Lane Bridge: ब्रह्मपुत्र पर विकास की छलांग, एक साथ असम में एक्सट्राडोज्ड पीएससी पुल, IIM गुवाहाटी और राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राष्ट्रीय > Brahmaputra Six Lane Bridge: ब्रह्मपुत्र पर विकास की छलांग, एक साथ असम में एक्सट्राडोज्ड पीएससी पुल, IIM गुवाहाटी और राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन
राष्ट्रीय

Brahmaputra Six Lane Bridge: ब्रह्मपुत्र पर विकास की छलांग, एक साथ असम में एक्सट्राडोज्ड पीएससी पुल, IIM गुवाहाटी और राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन

Tej
Last updated: 2026-02-14 11:36 अपराह्न
Tej Published 2026-02-14
Share
Brahmaputra Six Lane Bridge
Brahmaputra Six Lane Bridge: ब्रह्मपुत्र पर विकास की छलांग, एक साथ असम में एक्सट्राडोज्ड पीएससी पुल, IIM गुवाहाटी और राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन
SHARE

Brahmaputra Six Lane Bridge: पूर्वोत्तर भारत में बुनियादी ढांचे और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को असम में कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान ब्रह्मपुत्र नदी पर बने छह लेन (Brahmaputra Six Lane Bridge) वाले ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ को राष्ट्र को समर्पित किया गया। करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पुल गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने पुल पर चहलकदमी कर निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर असम के राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya और मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma भी मौजूद रहे।

Contents
पूर्वोत्तर का पहला एक्सट्राडोज्ड पीएससी पुलशिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान – IIM गुवाहाटी की शुरुआतडिजिटल पूर्वोत्तर की नींव – राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटनहरित परिवहन को बढ़ावा – 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडीविकास, डिजिटलीकरण और स्थिरता का संतुलन

पूर्वोत्तर का पहला एक्सट्राडोज्ड पीएससी पुल

ब्रह्मपुत्र पर बना यह पुल (Brahmaputra Six Lane Bridge) पूर्वोत्तर भारत का पहला ‘एक्सट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC)’ पुल है। अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से निर्मित इस सेतु में भूकंपीय जोखिम को ध्यान में रखते हुए फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग के माध्यम से बेस आइसोलेशन तकनीक का उपयोग किया गया है। पुल में हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल लगाए गए हैं, जिससे इसकी संरचनात्मक मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित हो सके। साथ ही, ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी स्थापित किया गया है, जो रियल-टाइम डेटा के जरिए पुल की स्थिति की निगरानी करेगा और किसी भी संभावित क्षति का समय रहते पता लगाएगा। इस पुल के चालू होने से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय में लगभग सात मिनट की कमी आएगी। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

Read More: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, गठन पूरा, रिपोर्ट 2027 में संभव-कर्मचारियों ने तेज़ की तैयारी

शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान – IIM गुवाहाटी की शुरुआत

प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से Indian Institute of Management Guwahati के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया। केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष गुवाहाटी में आईआईएम की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र का दूसरा और देश का 22वां आईआईएम है। इससे पहले क्षेत्र का पहला आईआईएम Indian Institute of Management Shillong में स्थापित है। विशेषज्ञों का मानना है कि आईआईएम गुवाहाटी की स्थापना से पूर्वोत्तर में प्रबंधन शिक्षा (Brahmaputra Six Lane Bridge)  को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के अवसर मिलेंगे।

डिजिटल पूर्वोत्तर की नींव – राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने असम के आमिंगांव (कामरूप जिला) में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र (NDC) का भी डिजिटल उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक डेटा केंद्र पूरे क्षेत्र की डिजिटल जरूरतों को पूरा करेगा। 8.5 मेगावाट की स्वीकृत क्षमता और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता वाला यह केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण डिजिटल अनुप्रयोगों का संचालन करेगा। साथ ही, यह अन्य राष्ट्रीय डेटा केंद्रों के लिए आपदा पुनर्प्राप्ति (Disaster Recovery) केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में यह परियोजना पूर्वोत्तर (Brahmaputra Six Lane Bridge) को देश की मुख्यधारा के डिजिटल नेटवर्क से और मजबूती से जोड़ेगी।

हरित परिवहन को बढ़ावा – 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी

सतत विकास (Brahmaputra Six Lane Bridge) और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए प्रधानमंत्री ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से 100 बसें गुवाहाटी, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर तथा 25 बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना की गईं। इस पहल से शहरी परिवहन को पर्यावरण-अनुकूल बनाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

विकास, डिजिटलीकरण और स्थिरता का संतुलन

असम में एक ही दिन में पुल, शिक्षा, डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित परिवहन से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत यह दर्शाती है कि विकास अब बहुआयामी हो चुका है। ब्रह्मपुत्र पर बना यह सेतु केवल एक कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर के आर्थिक, शैक्षिक और डिजिटल भविष्य की मजबूत नींव है। इन पहलों के जरिए केंद्र सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पूर्वोत्तर भारत अब विकास की मुख्य धारा में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है जहां आधुनिक तकनीक, बेहतर कनेक्टिविटी (Brahmaputra Six Lane Bridge) और टिकाऊ विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Also read: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद ED का बड़ा एक्शन, जांच के घेरे में अनिल अंबानी ग्रुप

You Might Also Like

Emergency Landing Facility Assam: पूर्वोत्तर की रणनीतिक उड़ान, डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी से बढ़ी भारत की हवाई ताकत

PM Modi News: सेवा तीर्थ से नई शुरुआत, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ‘लखपति दीदी’ मिशन हुआ दोगुना

PM Modi Congratulates: बहुत खुशी हुई… तारिक रहमान से बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान

IUML Leader News: IUML के मौलाना कौसर हयात खान का वंदे मातरम् अनिवार्यता पर बड़ा बयान

Seva Teerth PMO Complex: ‘सेवा तीर्थ’ से शुरू हुआ न्यू गवर्नेंस मॉडल, PM Modi का बड़ा प्रशासनिक कदम

TAGGED:Assam InfrastructureBrahmaputra BridgeDigital IndiaElectric Buses IndiaHimanta Biswa SarmaIIM GuwahatiNarendra ModiNational Data CentreNortheast Development. Guwahati News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
UP Budget 2026 Students
उत्तर प्रदेश

CM Yogi Budget : पढ़ाई, टेक्नॉलजी और स्कूटी… यूपी बजट 2026 में छात्रों के लिए कौन सा ऐलान सबसे बड़ा?

Kannu Kannu 2026-02-11
Delhi Excavation Safety Rules: जनकपुरी हादसे के बाद सख्त हुआ दिल्ली प्रशासन, खुदाई कार्यों पर आठ-सूत्रीय सुरक्षा कवच लागू
Gujarat Fake Milk Racket: गुजरात में ‘जहरीला दूध’ रैकेट का भंडाफोड़, डिटर्जेंट, यूरिया और केमिकल से बन रहा था नकली दूध
Magh Mela Prayagraj: सीएम योगी ने खोला शंकराचार्य मामले का राज, सपा पर साधा निशाना!
RSS News: ना पद की मोह, ना कुर्सी की जिद… 75 साल पर मोहन भागवत के बयान के गहरे मायने
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?