By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ सिंह पर शिकंजा, अब सास से पूछताछ की तैयारी, भोपाल पुलिस ने खोले कई राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > मध्य प्रदेश > Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ सिंह पर शिकंजा, अब सास से पूछताछ की तैयारी, भोपाल पुलिस ने खोले कई राज
मध्य प्रदेश

Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ सिंह पर शिकंजा, अब सास से पूछताछ की तैयारी, भोपाल पुलिस ने खोले कई राज

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-05-24 12:44 पूर्वाह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-05-24
Share
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ सिंह पर शिकंजा, अब सास से पूछताछ की तैयारी, भोपाल पुलिस ने खोले कई राज
SHARE

Twisha Death Sharma Case: भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। करीब 10 दिनों तक फरार रहने के बाद आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। वहीं इस मामले में भोपाल पुलिस ने कई अहम खुलासे करते हुए संकेत दिए हैं कि जांच का दायरा अब और बड़ा होने वाला है।

Contents
एम्स में होगा दूसरा पोस्टमार्टमसमर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी पुलिसफरार आरोपी को पनाह देने वालों पर भी होगी कार्रवाईसास गिरिबाला सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें46 फोन कॉल्स की भी होगी जांचपरिवार ने लगाए बदसलूकी के आरोपमामला क्यों बना हाई प्रोफाइल?

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ट्विशा (Twisha Sharma Death Case) के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आरोपी समर्थ सिंह से सात दिन की रिमांड पर गहन पूछताछ की जाएगी। इस पूरे मामले ने न केवल भोपाल बल्कि प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि मामले में रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह का नाम भी लगातार सामने आ रहा है।

एम्स में होगा दूसरा पोस्टमार्टम

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने जानकारी दी कि ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Death Case) के शव का दूसरा पोस्टमार्टम भोपाल के एम्स अस्पताल में कराया जाएगा। पुलिस का मानना है कि दोबारा पोस्टमार्टम से मौत के कारणों को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। ट्विशा के परिजनों ने शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसी के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया है।

Read More: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़, फरार पति समर्थ सिंह ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने दूसरे पोस्टमॉर्टम के दिए आदेश

समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी समर्थ सिंह को देर रात भोपाल लाया गया। समर्थ सिंह जबलपुर में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसका सरेंडर स्वीकार नहीं किया। इसके बाद भोपाल पुलिस ने जबलपुर पुलिस की मदद से उसे अपनी कस्टडी में लिया।

अब आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सात दिन की रिमांड मांगने की तैयारी में है ताकि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि फरारी के दौरान समर्थ किन लोगों के संपर्क में था, किसने उसे पनाह दी और वह लगातार कहां-कहां छिपा रहा इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।

फरार आरोपी को पनाह देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस (Twisha Sharma Death Case) में संजय कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि समर्थ सिंह को छिपाने या मदद करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में आरोपी जहां-जहां रहा, उन सभी स्थानों और लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी को जानबूझकर बचाने की कोशिश की गई थी। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सास गिरिबाला सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मामले में (Twisha Sharma Death Case) आरोपी सास और रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक वह पेश नहीं हुई हैं।

पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दायर कर दिया है। हालांकि दूसरी ओर गिरिबाला सिंह लगातार यह दावा कर रही हैं कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। इस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस की ओर से विधिवत नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उनसे पूछताछ करना जरूरी है, क्योंकि मामले के कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

46 फोन कॉल्स की भी होगी जांच

ट्विशा शर्मा की मौत (Twisha Sharma Death Case) के बाद गिरिबाला सिंह द्वारा किए गए 46 फोन कॉल्स भी अब जांच का हिस्सा बन चुके हैं। ट्विशा के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। संजय कुमार ने कहा कि जिन लोगों से बात की गई, उनकी भूमिका और बातचीत की परिस्थितियों की भी जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है।

परिवार ने लगाए बदसलूकी के आरोप

ट्विशा (Twisha Sharma Death Case) के परिजनों ने पुलिस पर थाने में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस कमिश्नर ने सफाई देते हुए कहा कि किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर फुटेज की जांच कराई जा सकती है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

मामला क्यों बना हाई प्रोफाइल?

ट्विशा शर्मा मौत मामला (Twisha Sharma Death Case) इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें एक प्रभावशाली परिवार का नाम सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस केस को लेकर लगातार बहस हो रही है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस रिमांड के दौरान समर्थ सिंह से क्या जानकारी हासिल करती है और क्या इस मामले में नए नाम सामने आते हैं। फिलहाल भोपाल पुलिस इस केस को लेकर पूरी सतर्कता के साथ जांच आगे बढ़ा रही है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Row: दिग्विजय सिंह की पदयात्रा का ऐलान, चंदा मामले पर कांग्रेस-BJP में सियासी टकराव तेज

MP Paddy Festival: सिवनी में किसानों के बीच उतरे CM मोहन यादव, खेत में धान रोपा और 365 करोड़ की सहायता राशि की सौगात!

जल संरक्षण से हरित भविष्य की ओर मध्य प्रदे, ‘Water Conservation Campaign’ के समापन पर राजगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव!

MP Crime News: अशोकनगर लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! पुलिस की थ्योरी पर क्यों उठ रहे सवाल?

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अजीबोगरीब घटना! मृत समझकर किए गए अंतिम संस्कार के 39 दिन बाद युवक जिंदा घर लौटा

TAGGED:AIIMS PostmortemBhopal NewsBhopal PoliceBreaking NewsCrime News IndiaGiribala SinghMadhya Pradesh NewsPolice InvestigationSamarth SinghTwisha Sharma Case
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ayodhya Ram Temple News: Major revelation regarding the controversy over Ram Temple jewelry; Trust opens up its records.
उत्तर प्रदेश

Ayodhya Ram Temple News: राम मंदिर के गहनों को लेकर मचे बवाल पर बड़ा खुलासा, ट्रस्ट ने खोले रिकॉर्ड

Kannu Kannu 2026-07-07
Sensible Medical insurance Preparations
UP STF Encounter: 21 संगीन केस, ₹1 लाख का इनाम… आखिर कौन था आसिफ, जिसे STF ने मुठभेड़ में किया ढेर?
PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, भारत की कूटनीति को मिली नई पहचान
Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?