Flight Lieutenant Suicide News: आगरा में फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल ने अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या को कुछ समय बीता ही था की दिल्ली कैंट में सेना में कैप्टेन उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। कपल ने 2022 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा चल रहा था।
यह है पूरा मामला
पति और पत्नी दोनों सेना में थे दोनों ने 2022 में प्रेम विवाह किया था, उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा चल रहा था, दरअसल यूपी के आगरा में वायुसेना परिसर में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव मंगलवार (15 अक्टूबर ) सुबह फंदे से लटका मिला। फ्लाइट लेफ्टिनेंट कि पहचान दीन दयाल नाम से हुई है जोकि बिहार के रहने वाले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोर्स्टमॉटम के लिए भेजा ही था कि घटना कि सुचना उनकी पत्नी रेनू तंवर को मिली जोकि दिल्ली में रह रही थी और सेना में कैप्टेन थी। उनके पति कि मौत का उनको गहरा सदमा लगा जिसके बाद उन्होंने ने भी आत्महत्या कर ली। दिल्ली कैंट के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में रेनू का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमे लिखा था। पति के साथ ही विदाई हो। हमारा अंतिम संस्कार एक साथ ही किया जाए और मेरा हाथ पति के हाथ में रखा जाए।
यह भी जाने:-
https://lokhitkranti.com/stepfather-raped-his-minor-daughters/



