By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP News : मुख्यमंत्री योगी का अल्टीमेटम, उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > UP News : मुख्यमंत्री योगी का अल्टीमेटम, उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
ताज़ा खबरे

UP News : मुख्यमंत्री योगी का अल्टीमेटम, उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-26 4:07 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-07-26
Share
UP News
UP News
SHARE

ब्यूरो।

Contents
UP News :  ट्रिपिंग और ओवरबिलिंग पर कड़ा रुखUP News : उत्पादन क्षमता में वृद्धि और तकनीकी सुधारों पर जोरUP News : किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की प्राथमिकता

मनोज मिश्रा

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था अब केवल तकनीकी या प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ट्रिपिंग, ओवरबिलिंग और अनावश्यक कटौती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सुधार ही एकमात्र विकल्प है और इसके लिए हर अधिकारी को जवाबदेह बनाया जाएगा।

बैठक में उन्हें अवगत कराया गया कि जून 2025 में प्रदेश ने रिकॉर्ड 31,486 मेगावाट बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान 16,930 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। शहरी क्षेत्रों में औसतन 24 घंटे, तहसील स्तर पर 21.5 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

UP News :  ट्रिपिंग और ओवरबिलिंग पर कड़ा रुख

मुख्यमंत्री योगी ने ट्रिपिंग की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को हर फीडर की तकनीकी जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी कमजोर स्थान या ओवरलोडिंग की स्थिति दिखे, वहां तत्काल ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि फील्ड स्तर से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध समाधान अनिवार्य हो, ताकि जनता को राहत मिल सके।

बिलिंग प्रणाली को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि हर उपभोक्ता को हर माह सही और स्पष्ट बिल मिलना चाहिए। ओवरबिलिंग और फॉल्स बिलिंग जैसी समस्याएं न केवल जनता का विश्वास तोड़ती हैं, बल्कि विभाग की साख को भी नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग को ब्लॉक स्तर तक ले जाने का निर्देश दिया। अब तक 31 लाख उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से जुड़ चुके हैं।

UP News : उत्पादन क्षमता में वृद्धि और तकनीकी सुधारों पर जोर

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रदेश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 11,595 मेगावाट है। घाटमपुर, खुर्जा, पनकी और मेजा जैसी परियोजनाओं के पूरा होने पर यह क्षमता अगले दो वर्षों में 16,000 मेगावाट से अधिक हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की सतत निगरानी और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने पारेषण और वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए तकनीकी सुधारों और आधुनिकीकरण की गति बढ़ाने को कहा। लाइन लॉस को चरणबद्ध तरीके से कम करने के निर्देश दिए गए और हर डिस्कॉम को ठोस रणनीति के साथ काम करने को कहा गया।

UP News
Ghaziabad News

UP News : किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की प्राथमिकता

कृषि क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कृषि फीडरों का तेजी से पृथक्करण किया जाए और किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सभी ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता पर होना चाहिए, जिससे किसानों को स्थायी राहत मिल सके और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटे।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि बिजली व्यवस्था केवल ट्रांसफॉर्मर और वायरिंग का खेल नहीं, यह जन अपेक्षा और शासन की प्रतिबद्धता का दर्पण है। हर नागरिक को यह महसूस होना चाहिए कि उसे पारदर्शी, बिना भेदभाव और समयबद्ध बिजली मिल रही है।

यह भी पढ़े- CSIR NET Admit Card 2025: एनटीए ने जारी किया एडमिट कार्ड, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

You Might Also Like

Lipulekh Dispute: कैलाश मार्ग पर फिर तनातनी, लिपुलेख विवाद ने भारत-नेपाल संबंधों में बढ़ाई हलचल

UP Politics News: अखिलेश यादव का तंज पड़ा भारी! केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने दिया करारा जवाब

UP Politics News: अखिलेश का योगी पर तीखा वार, बोले- ‘असली गिरगिट मुख्यमंत्री हैं

Meerut News: Meerut में बड़ा बदलाव की तैयारी! लालकुर्ती- रजबन के बदल सकते हैं नाम

Ghaziabad Fire News: इंदिरापुरम की हाई-राइज सोसाइटी में भीषण आग, धुएं से दहशत में लोग, रेस्क्यू जारी

TAGGED:UP News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
CM Yogi News: New rule for smart meter users, now electricity bills can be paid after 15 days
उत्तर प्रदेश

CM Yogi News: स्मार्ट मीटर यूजर्स के लिए नया नियम, अब 15 दिन बाद भर सकेंगे बिजली बिल

Kannu Kannu 2026-05-05
AAP Sandeep Pathak FIR: संदीप पाठक पर FIR से सियासी भूचाल, गिरफ्तारी की अटकलों के बीच बढ़ी हलचल
Raj Kundra Case: अगर मैं गुनहगार हूं तो सजा दो… चार साल से ‘कलंक’ झेल रहे राज कुंद्रा का सिस्टम पर फूटा गुस्सा
BJP Punjab Sunil Jakhar: बंगाल की जीत का असर, पंजाब की राजनीति में नई हलचल, बीजेपी का 2027 पर फोकस
JEE Main Result 2026: NTA ने जारी किए JEE मेन पेपर 2 के नतीजे, बी.आर्क और बी.प्लानिंग में केरल का दबदबा, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?