LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Tribal Welfare Budget: जनजाति संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, बजट में मिलेगा जनजाति कल्याण को नया आयाम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > Tribal Welfare Budget: जनजाति संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, बजट में मिलेगा जनजाति कल्याण को नया आयाम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ताज़ा खबरे

Tribal Welfare Budget: जनजाति संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, बजट में मिलेगा जनजाति कल्याण को नया आयाम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-09 11:30 अपराह्न
By Lokhit Kranti 7 महीना ago
Share
Tribal Welfare Budget
Tribal Welfare Budget: जनजाति संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, बजट में मिलेगा जनजाति कल्याण को नया आयाम - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
SHARE

Tribal Welfare Budget: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनजाति संस्कृति हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है और राज्य सरकार इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को आत्मसात करते हुए सरकार जनजाति समाज (Tribal Welfare Budget) के समग्र उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Contents
जनजाति संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहलप्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी गौरव को नई पहचानTribal Welfare Budget: जनजाति बहुल गांवों का सर्वांगीण विकासजनजाति कृषकों और शिक्षा को मिला विशेष समर्थनTribal Welfare Budget: हितधारकों ने रखे अहम सुझाव

मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जनजाति विकास के हितधारकों के साथ बजट पूर्व चर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजाति (Tribal Welfare Budget) क्षेत्रों में कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का जमीनी जुड़ाव होता है, जिससे वे वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझते हैं। ऐसे में उनके सुझावों का विश्लेषण कर आगामी बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि जनजाति कल्याण को नई गति मिल सके।

जनजाति संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। जनजाति क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार की गई फूलों की गुलाल की सरकारी खरीद कर आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बेणेश्वर धाम और मानगढ़ धाम को ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है। बेणेश्वर धाम में सोम, माही और जाखम नदियों के संगम पर लगने वाले विशाल आदिवासी मेले को और अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नई पीढ़ी भी जनजाति इतिहास और संस्कृति से जुड़ सकेगी।

Rajasthan Budget 2025
Tribal Welfare Budget Rajasthan

Also Read: Rajasthan News : सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में मुलाकात और फिर धमकी… जयपुर में पकड़ा गया हसीनाओं का जाल

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी गौरव को नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति समाज को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वर्ष 2023 में शुरू किए गए पीएम-जनमन अभियान के तहत 9 मंत्रालयों की 11 योजनाओं का एकीकृत क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत बारां जिले में अब तक लगभग 11 हजार प्रधानमंत्री आवास, 16 हजार से अधिक विद्युत कनेक्शन, 3,760 पेयजल कनेक्शन, 12 मल्टी परपज सेंटर और 11 संपर्क सड़कों के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। साथ ही 21 नए छात्रावास, 51 नए आंगनबाड़ी केंद्र और 51 वन धन केंद्र भी स्वीकृत किए गए हैं।

Tribal Welfare Budget: जनजाति बहुल गांवों का सर्वांगीण विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से पक्के मकान, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य के 6 हजार से अधिक गांवों का चयन किया गया है, जिससे लगभग 55 लाख जनजाति भाई-बहनों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

इसके अलावा आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 1 लाख 17 हजार से अधिक कर्मयोगियों, आदि सहयोगियों और आदि साथियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

जनजाति कृषकों और शिक्षा को मिला विशेष समर्थन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत बजट में जनजाति विकास कोष की राशि को 1,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,750 करोड़ रुपये किया गया। डूंगरपुर और बांसवाड़ा में जनजाति नायकों के स्मारक तथा उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है।

पिछले दो वर्षों में जनजाति क्षेत्रों में 9 आश्रम छात्रावास, 3 आवासीय विद्यालय, 1 खेल छात्रावास और 240 नए मां-बाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। छात्रावासों में मैस भत्ता बढ़ाकर 3,250 रुपये प्रतिमाह किया गया है। साथ ही खरीफ और रबी 2025-26 में 50 हजार जनजाति कृषकों को सब्जी बीज मिनीकिट वितरित किए गए हैं।

Tribal Welfare Budget: हितधारकों ने रखे अहम सुझाव

बैठक में उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, सलूंबर, बारां और सिरोही सहित विभिन्न जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं ने शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सिंचाई और आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इन सुझावों को गंभीरता से बजट में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सिर्फ दूध से नहीं बनेगी बात! 30 पार करते ही डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें, फौलाद बनी रहेंगी हड्डियां

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

Hydrogen Train: जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट, किराया और टाइमिंग

Punjab News: पीएम मोदी के दौरे से पहले सचिवालय को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

PM Modi के चंडीगढ़ दौरे को लेकर मोहाली में ट्रैफिक एडवाइजरी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

TAGGED:Bhajanlal SharmaCM Bhajanlal SharmaGovernment SchemesPM Janman Yojanapm modiRajasthan BudgetRajasthan NewsSocial WelfareTribal CultureTribal DevelopmentTribal TourismTribal Welfare
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सड़कों पर जमा कचरे का ढेर
हरियाणा

हरियाणा में मांगों पर अड़े नगर पालिका कर्मचारी, अब 11 अगस्त तक हड़ताल; सड़कों पर जमा हुआ 6000 टन कचरा

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
झांसी: चुरारा से 500 कांवड़ियों का जत्था रवाना, ओरछा धाम में करेंगे जलाभिषेक
बिहार में जासूस की तरह काम कर रहे स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी और फर्जीवाड़े का चुपचाप भेज रहे सुराग
झांसी जेल से पैरोल पर रिहा हुआ अली अहमद
हरियाणा बीपीएल सरसों तेल नकद भुगतान योजना लागू, 39.89 लाख परिवारों को सीधा लाभ
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?