Noida-Gurugram: – एनसीआर में परिवहन वव्यस्था को सुगम बनाने के लिए मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है अब रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस ) के माध्यम से यूपी के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के गुरुग्राम को जोड़ने की योजना भी बनाई गई है।
जान लीजिए रूट
गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा का कॉरिडोर लगभग 60 किलोमीटर लम्बा होगा यह कॉरिडोर गुरुग्राम के राजीव चौक को नोएडा सेक्टर-142 और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से जोड़ेगा। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मुक्ति देगा। 15,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में फरीदाबाद का बाटा चौक भी शामिल होगा। इस कॉरिडोर में कुल आठ मध्यवर्ती स्टेशन होंगे, जो प्रमुख व्यावसायिक, आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ेंगे। यह प्रोजेक्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित है। इसमें एलिवेटेड ट्रैक, आधुनिक स्टेशन और दिल्ली मेट्रो के साथ इंटरमॉडल कनेक्शन का निर्माण शामिल है।
किन परियोजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच हुई बैठक में दिल्ली-पानीपत आरआरटीएस कॉरिडोर को करनाल तक बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा गुरुग्राम मेट्रो को एम्स बाढसा तक विस्तार देने और आरआरटीएस के माध्यम से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को गुरुग्राम, फरीदाबाद और जेवर हवाई अड्डे को गुरुग्राम, फरीदाबाद और जेवर हवाई अड्डे से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-power-supply-restored/



