By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ramashray Ward Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मानवीय पहल, रामाश्रय वार्ड बने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य और सम्मान की ढाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राजस्थान > Ramashray Ward Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मानवीय पहल, रामाश्रय वार्ड बने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य और सम्मान की ढाल
राजस्थान

Ramashray Ward Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मानवीय पहल, रामाश्रय वार्ड बने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य और सम्मान की ढाल

Tej
Last updated: 2026-02-03 9:56 अपराह्न
Tej Published 2026-02-03
Share
Ramashray Ward Rajasthan
Ramashray Ward Rajasthan: रामाश्रय वार्ड बने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य और सम्मान की ढाल
SHARE

Ramashray Ward Rajasthan: मख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच और मानवीय दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे रामाश्रय वार्ड (Ramashray Ward Rajasthan) आज प्रदेश के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा, सम्मान और भरोसे का मजबूत आधार बन चुके हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में शुरू किए गए रामाश्रय वार्ड (जीरियाट्रिक वार्ड एवं जीरियाट्रिक क्लिनिक) वृद्धजनों के लिए एक अनुपम स्वास्थ्य उपहार साबित हो रहे हैं। अब तक लगभग 32 लाख बुजुर्ग इस अभिनव योजना का लाभ उठा चुके हैं।

Contents
बुजुर्गों को राहत – न चक्कर, न इलाज की चिंता14 मार्च 2024 से शुरू हुई ऐतिहासिक पहलआंकड़े बयां करते हैं सफलता की कहानीबुजुर्गों की जरूरतों के अनुसार विशेष वार्डआधुनिक फिजियोथैरेपी और चिकित्सा उपकरणनोडल अधिकारी और समर्पित स्टाफओपीडी के लिए विशेष जीरियाट्रिक क्लिनिकसंवेदनशील शासन का जीवंत उदाहरण

बुजुर्गों को राहत – न चक्कर, न इलाज की चिंता

रामाश्रय वार्डों (Ramashray Ward Rajasthan) ने बुजुर्गों को केवल चिकित्सा सुविधा ही नहीं दी, बल्कि उन्हें सम्मान, सहजता और मानसिक सुकून भी प्रदान किया है। अस्पतालों में बार-बार चक्कर लगाने की मजबूरी अब समाप्त हो गई है। इन वार्डों में बैड पर ही जांच, सैंपल संग्रह और रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वृद्धजनों को लंबी कतारों और जटिल प्रक्रियाओं से राहत मिली है। यह व्यवस्था बुजुर्गों की शारीरिक सीमाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

14 मार्च 2024 से शुरू हुई ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में 14 मार्च 2024 से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में रामाश्रय वार्डों की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को समर्पित, सुगम और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा है, जो आज ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह सफल होता दिखाई दे रहा है।

Ramashray Ward Rajasthan
Ramashray Ward Rajasthan

आंकड़े बयां करते हैं सफलता की कहानी

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के अनुसार,

  • अब तक लगभग 32 लाख बुजुर्गों ने रामाश्रय वार्डों में पंजीकरण कराया
  • करीब 30 लाख वृद्धजनों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया
  • लगभग 2 लाख बुजुर्गों को आईपीडी सेवाएं प्रदान की गईं
  • 18 लाख से अधिक लैब टेस्ट किए गए
  • 44 हजार से ज्यादा मरीजों को फिजियोथैरेपी सुविधा मिली
  • 8 हजार से अधिक वृद्धजन उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किए गए

ये आंकड़े इस योजना की उपयोगिता और प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

Also Read: Girls Hostel Budget 2026: महिला सशक्तिकरण को बजट से मिला ठोस आधार, हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, महिलाओं को बड़ी राहत

बुजुर्गों की जरूरतों के अनुसार विशेष वार्ड

रामाश्रय वार्डों (Ramashray Ward Rajasthan) को बुजुर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रत्येक वार्ड में 10 फाउलर बैड आरक्षित हैं, जिनमें महिला और पुरुष रोगियों के लिए समान व्यवस्था की गई है। हर बैड के बीच पर्दे, नर्सिंग अलार्म सिस्टम, अलग-अलग शौचालय और ग्रेब-बार जैसी सहायक सुविधाएं बुजुर्गों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करती हैं।

आधुनिक फिजियोथैरेपी और चिकित्सा उपकरण

रामाश्रय वार्डों में फिजियोथैरेपी की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें शॉर्ट वेव डायाथर्मी, अल्ट्रासाउंड थैरेपी, सर्वाइकल व पैल्विक ट्रेक्शन और ट्रांस इलेक्ट्रिक नर्व स्टिमुलेटर जैसे उपकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त व्हीलचेयर, ट्रॉली, मेडिसिन कैबिनेट और आवश्यक फर्नीचर की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

नोडल अधिकारी और समर्पित स्टाफ

हर रामाश्रय वार्ड के संचालन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बुजुर्ग मरीजों की देखभाल के लिए अलग से नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। आईपीडी में भर्ती मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं वार्ड में ही उपलब्ध कराई जाती हैं।

ओपीडी के लिए विशेष जीरियाट्रिक क्लिनिक

राजकीय जिला और उप जिला अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए जीरियाट्रिक क्लिनिक, अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर, जांच काउंटर और दवा वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि वृद्धजनों को लंबी लाइनों में खड़ा न रहना पड़े।

संवेदनशील शासन का जीवंत उदाहरण

रामाश्रय वार्ड (Ramashray Ward Rajasthan) आज केवल एक स्वास्थ्य योजना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बन चुके हैं। यह पहल दर्शाती है कि जब नीति में करुणा जुड़ती है, तो उसका लाभ समाज के सबसे अनुभवी वर्ग तक सम्मान के साथ पहुंचता है।

Also Read: केंद्रीय बजट से राजस्थान को मिलेगी नई रफ्तार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

You Might Also Like

Rajasthan CM News: युवाओं को भजनलाल शर्मा की सीख, महात्मा फुले से लें समाज सुधार की प्रेरणा

Bhajanlal Sharma News: उदयपुर विकास पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, 30 KM दायरे में बनेगा नया मास्टर प्लान

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति की बाधाएं खत्म!

Neemrana Fire News: नीमराना के कबाड़ गोदाम में लगी आग ने ली 4 जानें, परफ्यूम की शीशियों से भड़की लपटें

Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द

TAGGED:Bhajanlal SharmaElderly HealthcareGeriatric CareGovernment SchemesHealthcare Reformspublic health initiativeRajasthan GovernmentRajasthan NewsRamashray WardSenior Citizens Welfare
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News

Monthly Magazine 05/2026

Manisha Manisha 2026-05-09
Bengal Bhabanipur Election Result: अपनी ही सीट नहीं बचा पाई दीदी, भवानीपुर में ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी ने दी करारी मात
E-Newspaper 07/05/2026
Bengaluru News: कर्नाटक को बड़ा झटका, मंत्री डी. सुधाकर का निधन
North Korea News: किम जोंग उन की हत्या का मतलब ‘परमाणु युद्ध’, उत्तर कोरिया ने बदला अपना संविधान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?