By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Haryana Song Ban: हरियाणा में गानों पर पुलिस की कड़ी नजर, 29 गायकों के 67 आपत्तिजनक गाने बैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > Haryana Song Ban: हरियाणा में गानों पर पुलिस की कड़ी नजर, 29 गायकों के 67 आपत्तिजनक गाने बैन
ताज़ा खबरे

Haryana Song Ban: हरियाणा में गानों पर पुलिस की कड़ी नजर, 29 गायकों के 67 आपत्तिजनक गाने बैन

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-01-16 4:08 पूर्वाह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-01-16
Share
Haryana Song Ban
Haryana Song Ban: Haryana Police Bans 67 Songs Promoting Gun Culture
SHARE

Haryana Song Ban: हरियाणा में कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक असर डालने वाले गानों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 29 गायकों की एक सूची तैयार कर उनके 67 गानों को आपत्तिजनक घोषित करते हुए प्रतिबंधित (Haryana Song Ban) कर दिया है। इन गानों पर बंदूक संस्कृति, अपराध, गैंगस्टरों का महिमामंडन और कानून व न्याय व्यवस्था का मजाक उड़ाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Contents
Haryana Song Ban: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाए जा रहे गानेकिन गायकों के गाने सबसे ज्यादा निशाने परHaryana Song Ban: ‘कोर्ट में गोली’ जैसे गानों पर गंभीर आपत्तिसंस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले गानों पर कार्रवाई सही- गजेंद्र फोगाटHaryana Song Ban: सिर्फ हरियाणवी गानों को निशाना न बनाया जाए – मासूम शर्मायुवाओं के लिए पुलिस की चेतावनी

Read More: वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड डेब्यू, ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का पोस्टर लॉन्च, सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे खास मेहमान

Haryana Song Ban: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाए जा रहे गाने

STF इन प्रतिबंधित गानों को यूट्यूब, अमेजन म्यूजिक, स्पॉटिफाई, गाना और जियो सावन जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटवाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि इस तरह का कंटेंट युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है और अपराध को ग्लैमराइज कर रहा है, जिससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

Haryana Song Ban
Haryana Song Ban

किन गायकों के गाने सबसे ज्यादा निशाने पर

STF की सूची के अनुसार, सबसे अधिक 19 आपत्तिजनक गाने गायक मासूम शर्मा के हैं। इसके अलावा नरेंद्र भगाना और अमित सैनी रोहतकिया के छह-छह गाने प्रतिबंधित किए गए हैं। आशु ट्विंकल के आठ गाने और मनीषा शर्मा के सात गाने (सभी युगल गीत) सूची में शामिल हैं। हालांकि, प्रतिबंध से पहले ही ये गाने सोशल मीडिया पर लाखों और करोड़ों बार देखे जा चुके हैं।

Haryana Song Ban: ‘कोर्ट में गोली’ जैसे गानों पर गंभीर आपत्ति

STF के मुताबिक, ‘कोर्ट में गोली’ नामक गाना खुलेआम कानून और न्याय व्यवस्था को चुनौती देता है। बीते नौ महीनों में इसे यूट्यूब पर 3.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल अदालत और न्याय प्रणाली का मजाक उड़ाते हैं। राहुल पुठी और आशु ट्विंकल द्वारा गाया गया यह गीत गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देता हुआ माना गया है।

इसी तरह ‘ट्यूशन बदमाशी’ जैसे गानों में अपराध को हुनर के तौर पर पेश किया गया है, जबकि ‘60 मुकदमे’ जैसे गीतों में हथियारों के साथ नायक की छवि गढ़ी गई है। कुछ गानों, जैसे ‘तालिबान’, में आतंकी संगठनों से जुड़ाव दिखाने के आरोप भी सामने आए हैं।

Read More: UPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब नकल और फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक

संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले गानों पर कार्रवाई सही- गजेंद्र फोगाट

प्रसिद्ध गायक गजेंद्र फोगाट ने पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म और गाने समाज की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाते हैं, इसलिए उनमें ऐसे शब्द या भाव नहीं होने चाहिए जो संस्कृति को नुकसान पहुंचाएं। फोगाट ने स्पष्ट किया कि उनका कोई भी गाना बैन (Haryana Song Ban) नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक गाने पर सवाल उठने के बाद उन्होंने उसे खुद ही निजी कर लिया था।

Haryana Song Ban: सिर्फ हरियाणवी गानों को निशाना न बनाया जाए – मासूम शर्मा

वहीं, गायक मासूम शर्मा ने कहा कि वे इस मुहिम में सरकार के साथ हैं, लेकिन अपील है कि सिर्फ हरियाणवी गानों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अश्लीलता और गन कल्चर फैलाने वाले गानों पर सख्त कानून लागू किया जाए। उनका कहना है कि केवल गाने बैन (Haryana Song Ban) करने से अपराध नहीं रुकता। अगर हरियाणवी गाने बंद किए गए तो लोग अन्य राज्यों का ऐसा ही कंटेंट सुनने लगेंगे।

युवाओं के लिए पुलिस की चेतावनी

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि ये 67 गाने युवाओं को अश्लीलता, गन कल्चर और अपराध की ओर आकर्षित कर रहे थे। ऐसे कंटेंट की अब नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि गानों में दिखाई जाने वाली चीजें असली जिंदगी में वैसी नहीं होतीं और अपराध का रास्ता आखिरकार पुलिस और जेल तक ही ले जाता है।

ये भी पढ़ें-  अब दुश्मन के छूटेंगे पसीने, लॉन्च होने जा रहा है ISRO का PSLV-C62 मिशन

You Might Also Like

March Weather Update: दिल्ली से देहरादून तक मौसम के बदले मिजाज, आनी थी गर्मी और आ गई सर्दी

Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल महंगा, LPG संकट के बीच बढ़ी आम आदमी की मुश्किलें

Goa Assembly Election: ‘आप’ की डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से बढ़ी सियासी हलचल, केजरीवाल का बड़ा संदेश

Haryana News: 23 साल की महिला पायलट ने खतरनाक मिशन में 169 भारतीयों की बचाई जान

Anurag Dobhal Accident: मशहूर मोटब्लॉगर अनुराग डोभाल का दर्दनाक हादसा, ऑन कैमरा तेज रफ्तार में गाड़ी डिवाइडर से टकराई, हालत गंभीर

TAGGED:Digital PlatformsGun CultureHaryana NewsHaryana Policemasoom sharma songs bansinger masoom sharmasinger masoom sharma songsSong BanYouth Safety
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Middle East Tension
राष्ट्रीय

India Energy Security: संकट के बीच भी भारत में तेल-गैस आपूर्ति स्थिर, सरकार ने बनाई मजबूत रणनीति

Manisha Manisha 2026-03-18
Vrindavan News: वृंदावन में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में मार्कण्डेय पुराण कथा का आयोजन
UP Weather Update: UP में मौसम का कहर! यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से मचा हड़कंप, 11 की मौत
Middle East Conflict: ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बताया किन शर्तों पर लग सकता है युद्ध विराम?
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 फिल्म में सिख किरदार के स्मोकिंग सीन पर मचा बवाल, क्या टल जाएगी 19 मार्च की रिलीज?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?