Hapur News: थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आयी हैं, घर में एक माँ और उसके दो बच्चों को सांप ने काट लिया हादसा उस वक़्त हुआ जब तीनो घर में सो रहे थे। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गयी। माँ की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
सदरपुर गांव में रहने वाले रिंकू सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते है। उनकी पत्नी पूनम 12 वर्षीय बेटी साक्षी और 11 वर्षीय बेटा कनिष्क रविवार रात रोज की तरह ज़मीन पर बिस्तर लगा कर अपनी माँ के साथ सो रहे थे, जबकि पति रिंकू बेड पर सो रहे थे। रविवार रात ही उनके दोनों बच्चों व पत्नी पूनम को सांप ने डस लिया चीख पुकार सुनकर गांव वाले इखट्टा हुए और तीनो को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गयी। माँ की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह से पूरे गांव में शोक का माहोल है।
शवों को पोर्स्टमॉटम के लिए भेजा
बहादुरगढ़ सर्किल के डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गयी है। हालाँकि पोर्स्टमॉटम के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। माँ की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है, मामले की जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/a-teenager-raped-a-four-year-old-girl-in-hapur/



