Loni News: लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के नाईपुरा इलाके में दो हज़ार रूपए के लेन देन को लेकर फल कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। फल कारोबारी का देर शाम आरोपी के साथ किसी पैसे बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों अपने घर चले गए देर रात आरोपी ने फल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया 35 वर्षीया मुशर्रफ लोनी के नाईपुरा इलाके में किराये के एक मकान में रहता था। और दिल्ली में फल बेचता था। पड़ोस में रहने वाले गजेंद्र उर्फ़ गजजू से उसने दो हज़ार रूपए उधार लिए थे। पैसे समय से न लौटा पाने पर गजेंद्र की मुशर्रफ से मारपीट हो गयी, उस समय तो गजेंद्र चला गया लेकिन देर शाम गजेंद्र एक अन्य व्यक्ति के साथ वापस लौटा और मुशर्रफ को गोली मारकर फरार हो गया। गोली की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मुशर्रफ को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तहरीर पर मुकदमा दर्ज़
एसीपी ने बताया शुरूआत्ती जांच में पता चला है की गजेंद्र ने मुशर्रफ को दो हज़ार रूपए के लेनदेन के चलते गोली मार दी। गोली मारने के बाद से गजेंद्र फरार है। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज़ कर गजेंद्र की तलाश शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/if-stopped-from-getting-high-the-police-were-attacked-and-the-soldiers-head-was-smashed-with-batons/



