By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Keralam CM Suspense: केरलम में कांग्रेस की जीत के बाद CM पद पर फंसा पेच, राहुल-खड़गे के दरबार में 3 घंटे चली बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Keralam > Keralam CM Suspense: केरलम में कांग्रेस की जीत के बाद CM पद पर फंसा पेच, राहुल-खड़गे के दरबार में 3 घंटे चली बैठक
Keralam

Keralam CM Suspense: केरलम में कांग्रेस की जीत के बाद CM पद पर फंसा पेच, राहुल-खड़गे के दरबार में 3 घंटे चली बैठक

Rupam
Last updated: 2026-05-09 11:37 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-09
Share
Kerala CM Suspense
Keralam CM Suspense: केरलम में कांग्रेस की जीत के बाद CM पद पर फंसा पेच, राहुल-खड़गे के दरबार में 3 घंटे चली बैठक
SHARE

Keralam CM Suspense: केरलम विधानसभा चुनाव में 10 साल बाद मिली प्रचंड जीत के बाद अब कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी (Keralam CM Suspense) को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। शनिवार (9 मई) को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच करीब 3 घंटे तक हाई-प्रोफाइल मीटिंग चली। इस बैठक में केरलम कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, लेकिन अंतिम निर्णय अभी भी आलाकमान के पास सुरक्षित है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे लोकतांत्रिक तरीके से विधायकों का सर्वाधिक समर्थन प्राप्त होगा।

Contents
राहुल गांधी का कड़ा संदेशकेरलम की रेस में ये 3 बड़े चेहरेदिल्ली में 3 घंटे का मैराथन मंथनविकास के लिए लेने होंगे कड़े फैसलेकब होगा आधिकारिक ऐलान?

केरलम की सत्ता में वापसी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है, लेकिन नेतृत्व के लिए केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला जैसे कद्दावर नेताओं के बीच खींचतान ने आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। राहुल गांधी ने बैठक में दो-टूक कहा कि पार्टी और केरलम के विकास के लिए सभी नेताओं को एकजुट होकर चलना होगा। दिल्ली में हुई इस मैराथन बैठक ((Keralam CM Suspense) के बाद अब माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों के भीतर केरलम के नए ‘कैप्टन’ के नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

राहुल गांधी का कड़ा संदेश

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुई चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के आंतरिक अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘लोकतांत्रिक मूल्यों का सबको सम्मान करना होगा। केरल के विकास के लिए सभी नेताओं को साथ चलना होगा।’ राहुल ने आगे कहा कि विधायकों ने जिस नेता पर अपनी मुहर लगाई है, सभी को उस फैसले का सम्मान करना चाहिए। उनके इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी विधायकों की राय को ही सर्वोपरि रखेगी। (Keralam CM Suspense)

READ:‘थलपति’ विजय का राज्याभिषेक आज, सुबह 10 बजे लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

केरलम की रेस में ये 3 बड़े चेहरे

मुख्यमंत्री पद के लिए फिलहाल तीन मुख्य दावेदार रेस में हैं, जिनमें से हर किसी का अपना राजनीतिक कद और प्रभाव है:

  • केसी वेणुगोपाल: संगठन महासचिव और राहुल गांधी के बेहद करीबी। वेणुगोपाल का राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा कद है और उनका प्रबंधन पार्टी के लिए अहम रहा है।
  • वीडी सतीशन: निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत है।
  • रमेश चेन्निथला: पार्टी के पुराने और अनुभवी योद्धा। चेन्निथला का प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता उनके पक्ष में सबसे बड़ा तर्क है।

दिल्ली में 3 घंटे का मैराथन मंथन

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इस बैठक में न केवल तीनों दावेदार मौजूद थे, बल्कि केरल प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ और प्रभारी दीपा दासमुंशी ने भी हिस्सा लिया। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने विधायकों से ली गई राय की गोपनीय रिपोर्ट खड़गे को सौंपी। नेतृत्व ने सभी नेताओं से सामूहिक चर्चा के बाद अकेले में भी बातचीत की ताकि किसी भी प्रकार के असंतोष की गुंजाइश न रहे। (Keralam CM Suspense)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

विकास के लिए लेने होंगे कड़े फैसले

राहुल गांधी ने बैठक के समापन पर यह भी साफ किया कि केरलम की नई सरकार को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा, ‘केरल के विकास के लिए जो भी कड़े फैसले लेने होंगे, वो लिए जाएंगे।’ कांग्रेस का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि केरलम में एक नया शासन मॉडल पेश करना है, जो पिछले 10 सालों की कमियों को दूर कर सके। (Keralam CM Suspense)

कब होगा आधिकारिक ऐलान?

बैठक के बाद किसी भी नेता ने मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली से नाम तय होने के बाद तिरुवनंतपुरम में विधायक दल की औपचारिक बैठक बुलाई जाएगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा। केरलम की जनता और राजनीतिक विश्लेषक अब केवल ‘व्हाइट स्मोक’ का इंतजार कर रहे हैं। (Keralam CM Suspense)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

West Bengal Politics: ‘वोट चोरी’ से जीती बीजेपी की कई सीटें… राहुल गांधी का बड़ा आरोप

CM Mohan Bengal Election Celebration: बंगाल की जीत पर देशभर में जश्न, सीएम मोहन यादव ने झालमुड़ी खिलाकर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Kerala Politics: केरल में बदलने वाली है सत्ता? एग्जिट पोल के बाद UDF में जश्न का माहौल

मुझसे 55 घंटे पूछताछ, ममता पर कोई केस क्यों नहीं? राहुल ने TMC को बताया ‘बीजेपी का हमसफर’

PM Modi: खरगे के ‘आतंकवादी’ वाले बयान से देश में भारी आक्रोश, चुनाव आयोग पहुंची BJP ने की 5 बड़ी मांगें!

TAGGED:Congress Delhi Meeting.KC VenugopalKerala Chief MinisterKeralam CMKeralam Election Results 2026Mallikarjun KhargeRahul GandhiRamesh ChennithalaVD Satheesan
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
DGP Gaurav Yadav on Punjab Blast
पंजाब

DGP Gaurav Yadav on Punjab Blast: पंजाब ब्लास्ट पर DGP का बड़ा बयान, IED और साजिश के एंगल से जांच तेज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-05-07
Delhi Traffic Rules: दिल्ली में ट्रैफिक चालानों पर बड़ा एक्शन, 45 दिन बाद होगी सख्त कार्रवाई
Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, तपती गर्मी से राहत, 39 जिलों में अलर्ट
West Bengal Politics: ममता से मिलते ही अखिलेश ने दिया बड़ा संदेश, सोशल मीडिया पर वायरल
Mumbai Airport News: 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, उड़ानों पर बड़ा असर
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?