Motion Sickness Causes: खूबसूरत पहाड़, लंबी हाईवे ड्राइव या फैमिली ट्रिप-सफर का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए गाड़ी में बैठना ही परेशानी की शुरुआत बन जाता है। सिर घूमना, जी मिचलाना, ठंडा पसीना आना और उल्टी जैसा महसूस होना सफर को पूरी तरह खराब कर देता है। हैरानी की बात यह है कि यह समस्या पेट से नहीं, बल्कि आपके दिमाग से जुड़ी होती है।
इस परेशानी को मेडिकल भाषा में मोशन सिकनेस (Motion Sickness) कहा जाता है। अगर आपको भी चलती गाड़ी, बस, ट्रेन या प्लेन में उल्टी जैसा लगता है, तो यह जानना जरूरी है कि ऐसा आखिर क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
Read More: UPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब नकल और फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक
मोशन सिकनेस (Motion Sickness Causes) क्या है?
मोशन सिकनेस (Motion Sickness Causes) वह स्थिति है, जिसमें शरीर और दिमाग के बीच तालमेल बिगड़ जाता है। यह समस्या बच्चों, महिलाओं और माइग्रेन से पीड़ित लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन किसी को भी हो सकती है। खासकर लंबे सफर, घुमावदार रास्तों और ट्रैफिक में यह परेशानी और बढ़ जाती है।

चलती गाड़ी में उल्टी क्यों आती है? जानिए असली वजह
हमारे शरीर का संतुलन तीन सिस्टम मिलकर संभालते हैं आंखें, अंदरूनी कान (Inner Ear) और मांसपेशियां। जब आप एक जगह स्थिर बैठे होते हैं, तो ये तीनों दिमाग को एक जैसी जानकारी भेजते हैं कि शरीर रुका हुआ है। लेकिन जैसे ही आप गाड़ी में बैठते हैं, खेल बदल जाता है।
आपकी आंखें बाहर की चलती सड़क, पेड़ और गाड़ियां देखकर दिमाग को बताती हैं कि शरीर मूव कर रहा है। वहीं, कान और मांसपेशियां यह सिग्नल भेजती हैं कि शरीर सीट पर स्थिर है।
इन अलग-अलग सिग्नल्स से दिमाग कंफ्यूज हो जाता है। इसी कंफ्यूजन के कारण चक्कर, मतली और उल्टी की समस्या शुरू हो जाती है। इसे ही मोशन सिकनेस कहा जाता है।
सफर में उल्टी बढ़ने के आम कारण
- मोबाइल या किताब पढ़ना
- बंद गाड़ी में ताजी हवा न मिलना
- तेज स्पीड या घुमावदार रास्ते
- खाली पेट या बहुत ज्यादा भारी खाना
- तनाव और डर
Read More: मध्य प्रदेश में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
सफर के दौरान उल्टी से बचने के 4 असरदार टिप्स
1. ताजी हवा लें
अगर कार या बस में हैं, तो खिड़की थोड़ी खोल लें। प्लेन में एयर वेंट अपनी ओर कर लें। ठंडी और ताजी हवा दिमाग को रिलैक्स करती है और उल्टी की भावना कम करती है।
2. मोबाइल और किताब से बनाएं दूरी
सफर के दौरान मोबाइल चलाना, वीडियो देखना या किताब पढ़ना आंखों और दिमाग का कंफ्यूजन बढ़ाता है। बेहतर है कि सामने या दूर क्षितिज की ओर देखें।
3. अदरक को बनाएं साथी
अदरक मतली और उल्टी में बहुत कारगर माना जाता है। सफर से पहले अदरक की चाय पी सकते हैं या अदरक की कैंडी अपने पास रख सकते हैं। इससे पेट और दिमाग दोनों को आराम मिलता है।
4. हल्का और सही खाना खाएं
सफर से पहले बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना न खाएं। खाली पेट भी सफर न करें। हल्का खाना, बिस्किट या फल बेहतर विकल्प होते हैं।
बच्चों को मोशन सिकनेस (Motion Sickness Causes) से कैसे बचाएं?
- बच्चों को आगे की सीट पर बैठाएं
- उन्हें खिड़की से बाहर देखने दें
- सफर से पहले भारी खाना न खिलाएं
- जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर मोशन सिकनेस बहुत ज्यादा हो, हर सफर में उल्टी आए या सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
चलती गाड़ी में उल्टी आना पेट की नहीं, बल्कि दिमाग के कंफ्यूजन की समस्या है। सही जानकारी और कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने सफर को दोबारा एंजॉय कर सकते हैं। अगली बार ट्रैवल पर निकलें, तो इन टिप्स को जरूर याद रखें।
ये भी पढ़ें- भारत में सोना महंगा, वेनेजुएला में चाय जितना सस्ता! जानिए भारत लाने के नियम और लिमिट



