Malaria cases in Delhi: मॉनसून का मौसम अपने साथ न केवल बारिश और ठंड लाता है बल्कि बहुत सारी कठिनाईयां भी लेकर आता है। बारिश के चलते मौसम में आए बदलाव का असर न केवल हमारी जिंदगी पर पड़ता है, बल्कि हमारी सेहत पर भी नजर आने लगता है। जुलाई से लेकर सितंबर का महीना वो होता है जब अलग-अलग तरह की मौसमी बीमारियां लोगों को अपने चपेट में ले लेती हैं।
मॉनसून के बाद परेशानी (Malaria cases in Delhi)
इस समय सर्दी-जुखाम, थकान, बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसी शिकायतें होना काफी आम बात हैं। ऐसे में बारिश का मौसम अपने साथ नमी और गंदगी लाता है जिससे अलग-अलग तरह की परेशानियां पैदा होती हैं। खासकर इस मौसम में दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में हर साल मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। आजकल राजधानी दिल्ली में मानसून के बाद जगह-जगह पानी भरने और गंदगी होने की वजह से अब मच्छर बढ़ने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

बीमारियों को रोकने का प्रयास जारी (Malaria cases in Delhi)
मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल यानि 2025 में अब तक डेंगू के 277, वहीं मलेरिया के 284 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चिकनगुनिया के 18 मरीजों की भी पुष्टि हो चुकी है। पिछले कई वर्षों से जुलाई से अक्टूबर महीने के बीच दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों के मामले बढ़े हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इन सभी बीमारियों के बढ़ते मामलों को रोकने का प्रयास कर रही है।

क्यों होता है मलेरिया? (Malaria cases in Delhi)
बारिश के दौरान अक्सर हर जगह पानी भर जाता है, ऐसे में नमी और गन्दगी जमा होने लगती है जिसकी वजह से काफी मच्छर पैदा होने लगते हैं। दरअसल, मादा एनाफिलीस मच्छर के काटने से लोगों को मलेरिया होता है।

आमतौर पर देखा जाए तो मलेरिया के यह मच्छर रात के समय में ज्यादा काटते हैं। इसलिए जरुरी है कि रात को यदि कोई जरुरी काम हो तो ही बाहर निकलें, वर्ण घर पर ही रहें। इसके अलावा, घर के सभी खिड़की-दरवाजे बंद करके रखें और पुरे बाजू वाले कपड़े ही पहने।
Warning – Malaria cases are at 10 year high.
Please take care of your surroundings, especially kids and elders. Even Dengue cases are quite high. And looking at the water logging across the city & NCR, things can get bad. pic.twitter.com/yk7XaV0Ch9
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) August 1, 2025
क्यों होता है मलेरिया?
अगर बात करें डेंगू की तो डेंगू मच्छर के काटने से ही होता है। आमतौर पर देखा गया है कि यह साफ पानी में पनपता है और दिन के वक्त काटता है। ऐसे समय में खुदको और अपने आसपास वाली जगह को साफ रखना जरूरी होता है। जिसकी वजह से हमारी रक्त कोशिकाएं भी स्वच्छ बनी रहती है।
Read more: ONE PLUS Sale: One Plus ने निकाला बंपर सेल, 7 हजार तक का मिलेगा डिस्काउंट



