By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Healthy Rotis Benefits: रोटी सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, सेहत की चाबी भी है, हर मर्ज की दवा हैं ये 7 तरह की रोटियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > हेल्थ > Healthy Rotis Benefits: रोटी सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, सेहत की चाबी भी है, हर मर्ज की दवा हैं ये 7 तरह की रोटियां
हेल्थ

Healthy Rotis Benefits: रोटी सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, सेहत की चाबी भी है, हर मर्ज की दवा हैं ये 7 तरह की रोटियां

Tej
Last updated: 2026-01-13 11:55 अपराह्न
Tej Published 2026-01-13
Share
Healthy Rotis Benefits
7 Healthy Rotis for Bones and Blood
SHARE

Healthy Rotis Benefits: भारतीय थाली में रोटी की अहमियत (Healthy Rotis Benefits) किसी से छुपी नहीं है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, रोटी रोज़मर्रा के खाने का अहम हिस्सा है। आमतौर पर लोग सिर्फ गेहूं की रोटी तक ही अपनी डाइट सीमित रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग अनाज से बनी रोटियां सेहत के लिहाज से किसी दवा से कम नहीं होतीं?

Contents
1. गेहूं की रोटी – एनर्जी का बेसिक सोर्स (Healthy Rotis Benefits)2. बाजरे की रोटी – खून की कमी में रामबाण (Healthy Rotis Benefits)3. ज्वार की रोटी – वजन घटाने वालों की दोस्त4. रागी की रोटी – हड्डियों को बनाए मजबूत5. मक्के की रोटी – स्टैमिना और ताकत का स्रोत6. बेसन की रोटी – प्रोटीन से भरपूर विकल्प7. ओट्स की रोटी – कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मददगारडाइट में वैरायटी ही असली चाबी

हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में 7 तरह की रोटियों के फायदे (Healthy Rotis Benefits) बताए हैं। उनके मुताबिक अगर सही तरह की रोटी को डाइट में शामिल किया जाए, तो हड्डियों का दर्द, खून की कमी, वजन बढ़ना और पाचन की समस्याओं तक से राहत मिल सकती है।

Also Read : Aluminum Cookware Health Risks: एल्युमिनियम के हल्के और सस्ते बर्तन बन सकते हैं गंभीर बीमारियों की वजह, जानिए नुकसान और सुरक्षित विकल्प

7-healthy-rotis-for-bones-and-blood
healthy rotis benefits

1. गेहूं की रोटी – एनर्जी का बेसिक सोर्स (Healthy Rotis Benefits)

गेहूं की रोटी फाइबर, विटामिन-B और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देती है और रोज़मर्रा के कामों के लिए ताकत बनाए रखती है। हालांकि, अधिक मात्रा में गेहूं खाने से वजन और ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में या मल्टीग्रेन आटे के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

2. बाजरे की रोटी – खून की कमी में रामबाण (Healthy Rotis Benefits)

बाजरे की रोटी सर्दियों में किसी औषधि से कम नहीं मानी जाती। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एनीमिया यानी खून की कमी दूर करने में मदद करती है, शरीर को अंदर से गर्म रखती है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक होती है। अस्थमा और सूजन की समस्या में भी बाजरा लाभकारी माना जाता है।

3. ज्वार की रोटी – वजन घटाने वालों की दोस्त

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ज्वार की रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह ग्लूटेन-फ्री होती है और कैलोरी में भी कम होती है। ज्वार पाचन को दुरुस्त रखती है, लंबे समय तक पेट भरा रखती है और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

4. रागी की रोटी – हड्डियों को बनाए मजबूत

रागी को कैल्शियम का पावरहाउस कहा जाता है। इसकी रोटी खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं, रागी हाई फाइबर से भरपूर होती है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ाने और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

Read More: UPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब नकल और फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक

5. मक्के की रोटी – स्टैमिना और ताकत का स्रोत

सर्दियों में मक्के की रोटी (Healthy Rotis Benefits) और सरसों का साग एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है। मक्के की रोटी विटामिन-A और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है। हालांकि यह थोड़ी भारी होती है, इसलिए कमजोर पाचन वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

6. बेसन की रोटी – प्रोटीन से भरपूर विकल्प

बेसन यानी चने के आटे से बनी रोटी मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है। डायबिटीज और फिटनेस फोकस करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

7. ओट्स की रोटी – कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मददगार

ओट्स की रोटी में (Healthy Rotis Benefits) पाया जाने वाला बीटा-ग्लूकन फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह गट हेल्थ के लिए हल्की होती है और वजन कंट्रोल में भी अहम भूमिका निभाती है। हार्ट पेशेंट्स और वजन घटाने वालों के लिए ओट्स की रोटी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

डाइट में वैरायटी ही असली चाबी

सिर्फ गेहूं पर निर्भर रहने के बजाय अगर आप इन 7 तरह की रोटियों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं। यही वजह है कि छोटी-सी डाइट चेंज कई बड़ी हेल्थ समस्याओं से बचाव कर सकती है।

ये भी पढ़ें- आखिर सफर में क्यों आती है उल्टी? पेट नहीं, दिमाग करता है गड़बड़! जानिए इससे राहत के आसान उपाय

You Might Also Like

Roasted Makhana: भीगा चना या भुना मखाना….हेल्दी स्नैक के लिए क्या है बेहतर? जानिए पोषण और फायदे

Health News: सिर्फ खांसते ही पता लगेगा बीमारी! AIIMS मंजूरी के साथ ‘स्वासा’ ऐप बदल देगा स्वास्थ्य जांच का तरीका

Women Strength Training: 30 की उम्र के बाद मांसपेशियों का नुकसान, हड्डियों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

Healthy Lifestyle News: सुबह खाली पेट नींबू-शहद का पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच

What is 3-3-3 Weight Loss Method: बिना सख्त डाइट के वजन घटाने का आसान तरीका, जानें क्या है 3-3-3 वेट लॉस मेथड?

TAGGED:anemia dietbajra rotibone health foodsgluten free rotihealthy rotisHealthy Rotis BenefitsIndian dietmillet roti benefitsNutrition Tipsragi rotiweight loss diet
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Dhurandhar 2 Records
बॉलीवुडमनोरंजन

Dhurandhar-2 Records: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! धुरंधर 2′ की प्री-सेल ने तोड़े भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉड

Rupam Rupam 2026-03-17
Vrindavan Traffic Update: 2 दिन तक मथुरा में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, ये रूट पूरी तरह बंद
Weather News Hindi: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
Student Terrorist Case: पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश! BDS छात्र के ISIS लिंक ने उड़ाए सबके होश
Rajya Sabha News: खरगे के विदाई भाषण ने जीता दिल, PM मोदी ने भी की खुलकर तारीफ
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?