Stunt with Car: सोशल मीडिया पर फेमस होने व अपनी वीडियो वायरल करने के लिए युवा आए दिन अपनी व दूसरों की जान को खतरे में डालते दिखाई देते हैं। कार और बाइक के साथ उनके खतरनाक स्टंट के वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के जिला हापुड़ से सामने आया है जहाँ नगर कोतवाली इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कुछ युवा कार की छत पर चढ़ कर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
यह है पूरा मामला
Stunt with Car: जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र रेलवे रोड चौकी से महज कुछ ही दूरी पर कार की छत पर चढ़कर युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। इस दौरान कार को लहराकर भी चलाया, पुरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो काफी चर्चा का विषय बन गई। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की कार सवार युवक कार को रोकते है और कार पर चढ़कर हुड़दंग मचाते है। वहीं स्टंटबाजी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने क्या कहा
Stunt with Car: यातायात पुलिस का कहना है कि बीच सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार के नंबर के आधार पर कार चालकों की पहचान की और कार 17 हजार रुपये का चालान कर दिया है।
सोशल मीडिया एक बढ़ता संकट
Stunt with Car: सोशल मीडिया आज के समय में एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, लेकिन यह एक बढ़ता हुआ संकट भी बन गया है। सबसे बड़ा खतरा इसका मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव है। सोशल मीडिया पर लगातार तुलना, नकारात्मकता, और असलियत से दूर तस्वीरें व्यक्तियों को आत्म-संवेदनशील बना सकती हैं, जिससे चिंता, अवसाद और आत्मविश्वास की कमी हो सकती है।
Stunt with Car: इसके अलावा, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहें और गलत जानकारी समाज में भ्रम और डर पैदा कर सकती हैं। यह चुनावों और समाजिक निर्णयों पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है।
Stunt with Car: व्यक्तिगत गोपनीयता भी एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व्यक्तिगत जानकारी को एकत्रित करते हैं, जो कि हैकिंग या अवैध उपयोग का शिकार हो सकती है।
Stunt with Car: इसलिए, सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर और संतुलित तरीके से करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-breaking-thieves-courage-high-raide/



