ब्यूरो
आदिल चौधरी
Hapur News : भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध की जीत के उपलक्ष्य पर हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में जनपद के प्रसिद्ध छपकौली स्थित शिव मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां हवन आहुति देकर शहीदों को नमन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की टोली ने मिलकर वीर शहीदों की शहादत को याद कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हवन कार्यक्रम में सूबेदार चमन सिंह ने मुख्य रुप से भूमिका निभाई। मंदिर के पंडित राहुल शर्मा द्वारा हवन सम्पन्न कराया गया।
Hapur News : कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद रहा ?
इस अवसर पर पूर्व वारंट ऑफिसर चौधरी मनबीर सिंह, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु, कैप्टन राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ, कैप्टन गोपीचंद, सुबेदार चमन सिंह, सूबेदार किरन पाल सिंह, सूबेदार रतनपाल सिंह, सूबेदार समर पाल सिंह, सूबेदार चंद्र वीर सिंह,सूबेदार जगदीश सिंह, सतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hapur News : शहीदों को याद करना क्यों हैं आवश्यक ?
शहीदोंं को याद करना इसलिए आवश्यक हैं क्योंकि न सिर्फ उन्होंने देश के लिए जान न्यौछावर की हैं अपितु अपने चरित्र व व्यक्तित्व में देशभक्ति को कुछ इस तरह समेट रखा था कि आने वाली पीड़ी को इससे त्याग का सही अर्थ पता चलेगा। जब आज के युवा छोटी-छोटी बातों पर पूरी तरह टूट जाते हैं। ऐसे समय में इस शहीदों की कहानियां उन्हें ढांढस बंधाने का काम करेंगी।
शिव मंदिर में पूर्व सैनिकों ने कुछ इस तरह शहीदों को दी #श्रद्धांजलि pic.twitter.com/u1O7Gpq1ze
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 28, 2025
Hapur News : कितने भारतीय हर साल होते हैं शहीद ?
सूत्रों से मिले आकड़ों की माने तो हर साल तकरीन 1600 भारतीय जवान शहीद हो जाते हैं। जिसपर कभी किसी का ध्यान भी नहीं जाता। ऐसे में इन कार्यक्रमों से लोगों को उन वीरों के प्रति एक जुड़ाव महसूस होगा, जिसकी आवश्यकता हर भारतीय को हैं।
यह भी पढ़े- Hapur News : शहीदों को याद कर राष्ट्रीय युद्ध संग्राहलय को भेंट की शहीद शौर्यगाथा स्मारिका की प्रति



