By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Hapur News : हापुड़ ब्लॉक के ग्राम धनौरा और वाझीलपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > हापुड़ > Hapur News : हापुड़ ब्लॉक के ग्राम धनौरा और वाझीलपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
हापुड़

Hapur News : हापुड़ ब्लॉक के ग्राम धनौरा और वाझीलपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-12 5:31 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-07-12
Share
Hapur News
Hapur News
SHARE

Hapur News : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (जुलाई चक्र) के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी और जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने हापुड़ ब्लॉक के ग्राम धनौरा और वाझीलपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला मलेरिया अधिकारी श्री सतेंद्र कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राधेश्याम यादव भी मौजूद रहे।

Contents
Hapur News : मां के नाम एक पेड़ के तहत बढ़ाई हरियालीHapur News : निरीक्षण के अंत में डॉ. शर्मा ने क्या कहा ?

Hapur News : निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. शर्मा ने दोनों ग्रामों में संचारी रोग नियंत्रण की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गांव में साफ-सफाई की स्थिति, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा स्प्रे के छिड़काव, फॉगिंग गतिविधियों और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जानकारी ग्रामवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गांवों में स्वच्छता सर्वोपरि है और इसे सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनौरा और वाझीलपुर में उन्होंने समुचित संचालन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे गांव के लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति लगातार जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में समय रहते रोकथाम जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय निगरानी रखने, घर-घर भ्रमण करने और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताने के निर्देश दिए।

Hapur News : मां के नाम एक पेड़ के तहत बढ़ाई हरियाली

इस मौके पर “मां के नाम एक पेड़” कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया। जॉइंट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्री सतेंद्र कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राधेश्याम यादव ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर वाझीलपुर में एक-एक पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है बल्कि मां के सम्मान और स्मृति को जीवित रखने का एक भावनात्मक प्रयास भी है।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान गांव के कई स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों ने भी भाग लिया और पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि हमें हर गांव और हर परिवार में स्वच्छता, स्वास्थ्य और हरियाली को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

Hapur News : निरीक्षण के अंत में डॉ. शर्मा ने क्या कहा ?

निरीक्षण के अंत में डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की कि वे स्वच्छता में विभाग का सहयोग करें और अपने घर और आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें ताकि संचारी रोगों पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके।

ये भी पढ़े-  Hapur News : हापुड़ में पूर्व सैनिकों की बैठक, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय का किया समर्थन, धरने की निंदा और आत्महत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

 

You Might Also Like

Uttar Pradesh News: एक साल के मासूम ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, हापुड़ में रो पड़े कलेक्टर तक

Hapur News : 57 चौराहा नूरपुर पर पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक, शहीद बलराम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Hapur News : हापुड़ में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन, अवैतनिक पदों पर मांगे गए आवेदन

Hapur News : हापुड़ में महिला सशक्तिकरण पर 10 दिवसीय अभियान का समापन

Hapur News : मुसीबत से निपटने के लिए तीन चरणों में होगा मॉक ड्रिल का अभ्यास

TAGGED:Hapur news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
NEXT DEPUTY CM OF MAHARASHTRA 2026 01 7f62061b1aea285422aab00af5913700 3x2 1
राजनीति

Maharashtra Politics: अजित पवार के बाद सत्ता की कुर्सी किसके हाथ? शरद पवार के फैसले से बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति!

Kannu Kannu 2026-01-30
Union Budget 2026 Announcements: विकास की रफ्तार बढ़ाने वाला बजट, AIIMS से लेकर रेल कॉरिडोर तक, आत्मनिर्भर भारत का मेगा ब्लूप्रिंट
Uttarakhand Rail Budget: रेल बजट 2026-27 में उत्तराखंड को रिकॉर्ड सौगात, 4,769 करोड़ से बदलेगी रेलवे की तस्वीर
BJP President Bungalow: नितिन नबीन को मिला नया पता, VIP लोकेशन, हाई-प्रोफाइल पहचान, नई जिम्मेदारी
Magh Mela Prayagraj: आस्था बनाम सत्ता! शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तीन शर्तों ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?