Hapur Latest News: नगर कोतवाली के इलाके में एक युवक को ज़हरीला पदार्थ खिलाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया। युवक का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, युवक की हालत अभी नाज़ुक बनी हुई है।
Hapur Latest News: विस्तार से जानें
रामगढ़ी के रहने वाले बाबूराम ने नगर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 नवंबर की शाम को उसका बेटे निक्की को एक युवक घर छोड़ने चला गया था, जिसकी हालत बहुत खराब थी। बेटे की हालत खराब देख परिजन परेशान हो गए और पिता ने ने निक्की से युवक के बारे में पूछा। मगर, निक्की इस हालत में नहीं था कि वह कुछ भी बता सके। उसके गले और मुंह पर चोट के निशान थे।
Hapur Latest News: पुलिस ने क्या कहा
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले में नामजद आरोपी आरिफ, जावेद और अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%87%e0%a4%a7%e0%a4%b0/



