Dispute in Hapur: खबर उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले से आ रही है जहाँ स्थित खिड़खिड़ी गांव में एक दुकानदार को ठंडे अंडे देने महंगे पड़ गए। ठंडे अंडे देने पर ऐसा विवाद हुआ कि फारिंग तक हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह है पूरा मामला
Dispute in Hapur: दरअसल, गांव खडखड़़ी निवासी सतीश कश्यप की गांव में परचून की दुकान है। दुकान के बाहर उनका पुत्र अंडे का ठेला लगाता है। शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने सतीश के पुत्र से अंडे लिए। अंडे ठंडे होने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोप एक बाइक छोड़ कर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस
Dispute in Hapur: फायरिंग की सूचना मिलने पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मामले की जानकारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आसपास में लगे कैमरों को भी तलाशना शुरू कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पास के गांव के बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-husband-hanged-himself-at-home-after-a-fight-wife-committed-suicide-in-delhi/



