रिपोर्टर – आदिल चौधरी
हापुड़ में VHP के 61 वे स्थापना दिवस के मौके पर संघ कार्यालय शिवपुरी पर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी ने उन सभी लोगों को बंधाईयां दी जिनहे संघ में नए पद दिए गए हैं।
संघ कार्यालय शिवपुरी में जिला बैठक में मेरठ प्रान्त संगठन मंत्री अरुण, विभाग मंत्री निमेष , ज़िला अध्यक्ष हापुड़ सुधीर अग्रवाल (चोटी) का सानिध्य प्राप्त हुआ और अखण्ड भारत का कार्यक्रम बनाया गया । इस मौके पर आगमी कार्यक्रमों के लिए विश्व हिन्दू परिषद के 61 वे स्थापना दिवस बनाने के लिये योजनाएं बनाई गई। बैठक में जिला हापुड़ के 10 प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जिले में 4 कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई।
कौन-कौन उपस्थित रहे ?
बैठक में जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी तगासराय , अरुण अग्रवाल (जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख हापुड), मुकेश, कोषाध्यक्ष योगेश, जिला मंत्री प्रदीप, अजय तिवारी ज़िला यह मंत्री, विकास, प्रभात ज़िला सयोजक, ध्रुव, अभिषेक आदि एवम सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
4 कार्यकर्ताओं को दिये नए पद
विश्व हिन्दू परिषद मे जिले में 4 कार्यकर्तओं की घोषणा की गई और उन्हें नवीन दायित्व दिए गए। ज़िला सहसंयोजक की भूमिका राहुल को दी गई, जिला विशेष संपर्क प्रमुख हापुड़ की भूमिका अरुण अग्रवाल को दी, ज़िला सुरक्षा प्रमुख का पद सचिन को दिया गया, जिला सह धर्मप्रसार प्रमुख शुभम (शिवम् ) को बनाया गया।
क्या हैं VHP संगठन ?
विश्व हिंदू परिषद (VHP) एक प्रमुख दक्षिणपंथी हिंदुत्व संगठन है, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और एकजुट करना, तथा हिंदू धर्म की सेवा और रक्षा करना है। यह “संघ परिवार” का हिस्सा है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेतृत्व में कार्यरत विभिन्न हिंदुत्व संगठनों का समूह है। विश्व हिंदू परिषद हापुड़ में बेहद सक्रिय रहता हैं।
यह भी पढ़े- गाजियाबाद में बढ़ा Cyber Crime, 38 लाख की हुई घपलेबाजी



