Delhi Public School: जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं।” भारत के सैनिक ही नहीं सभी नागरिक देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हैं। सैनिक देश को सुरक्षित रखने के लिए प्राणपण से तत्पर रहते हैं। ऐसे ही शहीद देशभक्त-सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए 24 जनवरी 2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल गाज़ियाबाद में “वीरांजली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कुछ इस तरह हुआ कार्यक्रम का आरंभ
Delhi Public School: कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टन (डॉ.) दिनिशा भारद्वाज सिंह तथा सम्मानित अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप जी के द्वारा विद्यालय परिसर में स्थित मेजर मोहित शर्मा को श्रद्धांजलि दे कर किया गया। नरेंद्र कश्यप ने अपने सारगर्भित वचनों से मेजर मोहित शर्मा के द्वारा देश के प्रति किए गए अद्वितीय बलिदान की सराहना की।

Delhi Public School: इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव एआरटीओ, राहुल गोयल, विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक तथा सभी वर्ग के कर्मचारियों ने उपस्थित होकर भारत माता के इस अमर सपूत को नमन किया। तत्पश्चात सभी वोकेथोन के लिए (पैदल मार्च के लिए) प्रस्थान कर गए। पदयात्रा का रूट विद्यालय से प्रारंभ होकर शहीद पार्क तक था। पदयात्रा का समापन शहीद स्थल पार्क पर समाप्त हुआ। वहाँ पहुँचकर प्रधानाचार्या कैप्टन (डॉ.) दिनिशा भारद्वाज सिंह, राहुल गोयल तथा संदीप वर्मा ने वीर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कारगिल – नायक सुरेंद्र सिंह की पौत्री तथा उनके परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। छात्रों के द्वारा देशभक्तिपरक कुछ कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। । प्रधानाचार्या कैप्टन (डॉ.) दिनिशा भारद्वाज सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी से भाषण वीर सैनिकों के योगदान पर प्रकाश डाला।

वातावरण को किया गुंजायमान
Delhi Public School: तीन से चार किलोमीटर तक की यात्रा में हाथों में झण्डे लिए हुए, देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। छात्रों के उत्साह ने आस-पास चलते हुए लागों को भी देशभक्ति के भाव से आप्लावित कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम एक व्यवस्थित और संगठित कार्यक्रम था। इसकी सफलता में गाजि़याबाद यातायात प्रबंधन पुलिसबल की भूमिका सराहनीय थी।लगभग वीरांजली कार्यक्रम ने छात्रों के मन में देश के प्रति प्रेम और सैनिकों के प्रति आदर का भाव जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/elvish-yadav-news-elvish-yadav-is-in-trouble-ghaziabad-court-ordered-to-register-fir/



