Red Fort News : गाज़ियाबाद पुलिस ने दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को बम से उड़ाने की अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आसिफ है, जिसे थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने हिरासत में लिया।
यह घटना तब सामने आई जब आसिफ ने नशे की हालत में डायल 112 पर कॉल कर अपने ही परिजनों पर लाल किले को नष्ट करने की साजिश रचने का झूठा आरोप लगाया। उसका मकसद अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को सबक सिखाना था।
Red Fort News : परिवार से मनमुटाव में उठाया कदम
पुलिस के अनुसार, आसिफ नशे का आदी है और उसका पारिवारिक विवादों के कारण अपने परिजनों से मनमुटाव चल रहा था। इसी कारण उसने बदले की भावना से यह खतरनाक अफवाह फैलाई। डायल 112 पर कॉल प्राप्त होने के बाद गाज़ियाबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आसिफ ने ही यह कॉल की थी और उसके आरोप पूरी तरह से निराधार थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।

Red Fort News : नशे का आदी हैं आरोपी
आश्चर्यजनक रूप से, यह पहली बार नहीं है जब आसिफ ने इस तरह का अपराध किया हो। वह पहले भी दिल्ली में एक समान मामले में जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास और नशे की लत इस घटना के पीछे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आसिफ की इस हरकत से न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती मिली, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी।
गाज़ियाबाद पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आसिफ के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस तरह के मामले न सिर्फ पुलिस का वक्त जाया करते हैं बल्कि इसके साथ ही यह सवाल भी उठाते हैं कि देश के युवा किस प्रकार अपना वक्त बेकार की चीजों में खराब कर देते हैं।
यह भी पढ़े – Delhi Police Action : वर्दी में छिपा चोर! जुए के कर्ज ने बना दिया अपराधी



