Ghaziabad News: थाना इंदिरापुरम से एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उस वक़्त की है जब बच्ची अपने घर में खेल रही थी, आरोपी ने बच्ची को कमरे में खींच कर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी का नाम बब्लू बताया जा रहा है जिसकी उम्र 48 वर्ष है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार बच्ची का परिवार एक मकान में किराए पर रहता था, उसी मकान में आरोपी बब्लू भी किराए पर रहता था। रविवार को बच्ची अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे खींचकर अपने घर में ले गया इससे पहले कि बच्ची शोर मचा पाती उसने उसका मुँह दबा दिया। बच्ची चिल्लाई तो कमरे में मौजूद उसकी माँ बहार आई। जिसके बाद उन्हें मामले कि जानकारी हुई बच्ची कि माँ ने शोर मचाकर आसपास के लोगो से मदद। इसी बीच आरोपी मौका पा कर वहा से भाग निकला।
वसुंधरा सेक्टर-14 के पार्क में हुई मुठभेड़
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली सूचना के आधार पर पुलिस वसुंधरा के सेक्टर-14 स्थित पार्क में पहुंची। बबलू ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। अचानक गोली चलने के बाद पुलिस ने पोजीशन लेते हुए बचाव में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बबूल के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बबलू के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। बबलू मूलरूप से बदायुं जनपद के उसावां थानाक्षेत्र अंतर्गत नबीगंज गांव का रहने वाला है।
यह भी जानें
https://lokhitkranti.com/ghaziabadnews-%e0%a4%9b%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa/



